Shobha Rani Kushwaha: क्रॉस वोटिंग से चर्चा में आईं BJP MLA कांग्रेस में शामिल, अब सच होगी CM गहलोत की भविष्य
BJP से निष्कासित MLA Shobha Rani Kushwaha ने Rajasthan Assembly Elections 2023 से पहले Congress ज्वाइन कर ली है। एमएलए शोभारानी रानी कुशवाहा राज्यसभा चुनाव राजस्थान में क्रॉस वोटिंग करके चर्चा में आई थीं।
Shobha Rani Kushwaha Join Congress: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची और कांग्रेस की पहली सूची जारी होने से पहले भाजपा की विधायक शोभा रानी कुश्वाहा कांग्रेस में शामिल हो गई हैं।
राज्यसभा चुनाव राजस्थान 2022 में क्रॉस वोटिंग करके चर्चा में आईं विधायक शोभा रानी कुश्वाहा भाजपा से निष्कासित चल रही थीं। शोभा रानी कुश्वाहा को लेकर सीएम अशोक गहलोत द्वारा की गई भविष्यवाणी भी अब सच होती दिखाई दे रही है।

दरअसल, साल 2022 में राजस्थान राज्यसभा चुनाव हुए थे, जिनमें धौलपुर से भाजपा विधायक शोभा रानी कुश्वाहा ने भाजपा प्रत्याशी की बजाय कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद तिवारी को वोट दे दिया था। क्रॉस वोटिंग के कारण भाजपा ने पहले शोभा रानी कुश्वाहा को नोटिस दिया फिर पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
धौलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष साकेत बिहारी शर्मा ने विधायक शोभारानी कुश्वाहा के कांग्रेस ज्वाइन करने की पुष्टि की है। बता दें कि शोभा रानी के पति बीएल कुश्वाह ने साल 2013 में बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीते भी थे।
बाद में एक हत्या के मामले में बीएल कुशवाह जेल चले गए तो उपचुनाव में भाजपा ने उनकी पत्नी शोभा रानी को प्रत्याशी बना दिया था। शोभा रानी विधायक बनी थीं। साल 2018 के चुनाव में भी शोभा रानी कुश्वाह भाजपा की टिक्ट पर विधायक बनने में सफल रहीं।
इधर, छह माह पहले राजस्थान अशोक गहलोत ने धौलपुर दौरे पर मंच से ही कहा था कि अब तो ऐसा लगता है कि शोभा रानी कांग्रेस से ही चुनाव लड़ेंगी। जब मेरी सरकार गिरने वाली थी तब शोभा रानी और भाजपा के कुछ विधायकों ने मेरा साथ दिया था। अब कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची में शोभा रानी कुश्वाहा का भी नाम आता है तो सीएम गहलोत की वो भविष्यवाणी सच हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications