राजस्थान शिक्षक भर्ती पेपर लीक करने वाले शेरसिंह ने जेल में बैठे पाया प्रमोशन, अब आदेश वापस
राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक केस में बर्खासत शेर सिंह मीणा इन दिनों उदयपुर जेल में बंद है। अब इसे पदोन्न्त कर प्राचार्य बनाया गया है।

राजस्थान शिक्षा विभाग में शिक्षकों की पदोन्नति आंख मूंदकर की जा रही है। इसका ताजा उदाहरण शिक्षक भर्ती का आरोपी शेर सिंह मीणा उर्फ अनिल कुमार मीणा है, जो सलाखों के पीछे बैठा-बैठा प्रमोशन पा गया। हालांकि इसकी पदोन्नति का आदेश वापस भी ले लियया गया है।
Recommended Video

दरअसल, शिक्षा विभाग ने हाल ही शिक्षकों के प्रमोशन किए हैं। प्रमोशन पाने वालों में अनिल कुमार मीणा का नाम भी है। इसे शेर सिंह मीणा के नाम से भी जाना जाता है। यह वो टीचर है, जो राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करवाने वाले गिरोह की अहम कड़ी है।
राजस्थान में पिछले साल उदयपुर पुलिस ने एक बस को जब्त किया था, जिसमें शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी पेपर सॉल्व करते मिले थे। यह पेपर आरपीएससी सदस्य ने लीक करवाया था, जो सुरेश ढाका, भूपेंद्र सारण के जरिए शेरसिंह मीणा तक पहुंचा और शेरसिंह मीणा ने अभ्यर्थियों को बेचा।
शेर सिंह मीणा राजस्थान के सिरोही जिले के महात्मा गांधी राजकीय स्कूल भावरी में वाइस प्रिंसिपल था। पेपर लीक में नाम आने पर शेर सिंह मीणा अंडरग्राउंड हो गया था। ओडिशा के एक गांव में निर्माणाधीन भवन में मजदूरी करने लगा था। फिर एसबीआई में कार्यरत प्रेमिका के जरिए पुलिस को शेर सिंह का सुराग लगा था। पुलिस शेर सिंह को ओडिशा से अरेस्ट करके राजस्थान लेकर आई थी।
राजस्थान पुलिस ने शेर सिंह मीणा से पूछताछ के बाद उसे जेल भिजवा दिया था। शिक्षा विभाग ने इसे बर्खासत भी कर दिया। अब राजस्थान में शिक्षकों की पदोन्नति हुई तो शेर सिंह को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भावरी से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय धारासर बाड़मेर में प्राचार्य पद पर पदोन्नति मिली। यह बात शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल को पता चली तो उन्होंने रिववार को अवकाश के दिन मीणा की पदोन्नति वापसी का आदेश जारी किया।












Click it and Unblock the Notifications