राजस्‍थान: पेपर लीक करके ओडिशा में मजदूर बना शेर सिंह मीणा, SOG को बैंक मैनेजर गर्लफ्रेंड से मिला सुराग

राजस्‍थान टीचर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक करवाने के आरोपी शेर सिंह मीणा को ओडिशा के एक गांव से पकड़ा है। इसकी प्रेमिका एसबीआई में ब्रांच मैनेजर है। उसकी गिरफ्तारी के बाद शेर सिंह का सुराग लगा।

rajasthan paper leak sher singh meena

राजस्‍थान में वरिष्‍ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करवाने का आरोपी शेर सिंह मीणा ओडिशा में मजदूर बनकर जिंदगी बीता रहा था। पुलिस को उसे पहचानने में ही चार घंटे लग गए। उसका सुराग प्रेमिका की गिरफ्तारी के बाद लगा है।

शेरसिंह मीणा ओडिशा के भवानीपटनम से 40 किलोमीटर दूर एक गांव में निर्माणाधीन इमारत में मजदूरी करता था। करोड़पति होने के बावजूद वहां पूरी तरह से मजदूरों वाली जिंदगी जी रहा था। मेले कपड़े। बढ़ी हुई दाढी में वह पहचान में नहीं आ रहा था। निर्माणाधीन इमारत के पास ही कच्‍चे मकान में मजदूरों के साथ रह रहा था। एसओजी टीम को देखकर वह चौंक गया। हालांकि उसकी पहचान करने में एसओजी को चार घंटे लगे।

इधर, शेर सिंह मीणा की पूरी कहानी ये है कि राजस्‍थान के सिरोही जिले के आबूरोड़ के पास स्वरूपगंज स्थित भावरी की सरकारी स्कूल में प्रींसिपल पद पर कार्यरत शेर सिंह मीणा ने अभ्‍यर्थियों से पांच-पांच लाख रुपए लेकर दिसम्‍बर 2022 में राजस्‍थान वरिष्‍ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करवाया। उदयपुर पुलिस ने अभ्‍यर्थियों को बस में पेपर सॉल्‍व करवाए जाने के मामले का खुलासा किया था। इसके बाद शेर सिंह मीणा फरार हो गया।

राजस्‍थान पेपर लीक केस 2022 की जांच में जुटी उदयपुर पुलिस को सुरेश ढाका व भूपेंद्र सारण को ही आखिरी कड़ी मानकर चल रही थी। फिर भूपेंद्र सारण को बंगलुरु से पकड़ने के बाद पता चला कि उसने पेपर शेर सिंह मीणा से एक करोड़ रुपए में खरीदा था।
तब पुलिस शेर सिंह मीणा की तलाश में जुटी। वह फरार चल रहा था। ऐसे में उसके एक बिजनेस पार्टनर को पकड़ा। उसने पूछताछ में शेर सिंह की प्रेमिका अनिता मीणा के बारे में बताया।

मूलरूप से झुंझुनूं की रहने वाली अनिता मीणा जयपुर के तिलक नगर में एसबीआई की ब्रांच मैनेजर है। वह लंबे समय से शेरसिंह मीणा के सम्‍पर्क में थी। दोनों ने काली कमाई से संपत्ति भी बनाई। पुलिस ने दो अप्रैल 2023 को अनिता मीणा को पकड़ा और पूछताछ की तो शेर सिंह मीणा के बारे में सुराग लगा। अनिता मीणा से पूछताछ के बाद एसओजी की टीम ओडिशा गई और संभावित जगह के आस-पास तीन दिन तक डेरा डालने के बाद शेर सिंह को पकड़ने में सफल रही।

पुलिस पकड़ में आने के बाद शेर सिंह मीणा ने बताया कि राजस्‍थान शिक्षक भर्ती का पेपर लीक होने के बाद वह मोबाइल स्विच ऑफ करके जयपर आ गया। जयपुर से दिल्‍ली पहुंचा। फिर वहां से हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्‍तर प्रदेश व मध्‍य प्रदेश होते हुए ओडिशा पहुंचा। वहां जाकर मजदूरी करने लग गया। अब पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि शेरसिंह मीणा ने पेपर किससे खरीदा?


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+