मोदी की टी पार्टी में नहीं दिखे शेखावत! राजस्थान के किन सांसदों को मिल सकता है मंत्री पद
PM Modi Oath Ceremony: प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी के 3.0 को लेकर आज शाम शपथ ग्रहण करने वाले है। उससे पहले आज दिल्ली में सम्भावित मंत्री पद के सांसदों को टी- पार्टी के लिए बुलाया गया लेकिन गजेंद्र सिंह शेखावत के नजर नहीं आने से चर्चाएं तेज हो गई।
जिन नवनिर्वाचित सांसदों को दिल्ली में टी पार्टी के लिए बुलाया गया था सियासी गलियारों में चर्चा है कि इन्ही को मंत्री पद दिया जा सकता है।

हालांकि चर्चा है कि मोदी की इस टी पार्टी में राजस्थान के अजमेर से सांसद भागीरथ चौधरी, अलवर से सांसद भूपेंद्र यादव और बीकानेर से सांसद अर्जुन राम मेघवाल नजर आए है।
अब राजस्थान के सियासी गलियारों में चर्चा है कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी कैबिनेट में गजेंद्र सिंह को शामिल नहीं किया जा रहा है।
आपकों बता दे नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। उनके साथ कुछ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। मोदी की टी पार्टी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें अजमेर से सांसद भगीरथ चौधरी, अलवर से सांसद भूपेंद्र यादव और बीकानेर से सांसद अर्जुन राम मेघवाल समेत राजस्थान के सांसद दिखे हैं।
#WATCH | BJP leader Gajendra Singh Shekhawat says, "... The Prime Minister has given me the opportunity to serve the country by including me in his team for the third consecutive time. We will work as a team under the leadership of the Prime Minister and will fulfil all the… pic.twitter.com/UO6uUmBffq
— ANI (@ANI) June 9, 2024
हालांकि गजेंद्र सिंह शेखावत ने मीडिया से कहा है कि, प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें तीसरी बार उनकी टीम में शामिल किया है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने मुझे लगातार तीसरी बार अपनी टीम में शामिल कर देश की सेवा करने का अवसर दिया है।
हम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक टीम के रूप में काम करेंगे और सभी वादों को पूरा करेंगे और देश की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे।












Click it and Unblock the Notifications