जयपुर एयरपोर्ट पर एयरलाइंस कंपनियों के सर्वर ठप, यात्री हो रहे परेशान,फ्लाइट भी हो रही लेट
Rajasthan News: जयपुर एयरपोर्ट पर आज उस समय अचानक अफरा तफरी का माहौल हो गया। जब एयरलाइंस कम्पनियों का सर्वर ठप हो गया। एयरपोर्ट पर कम्प्यूटर सिस्टम भी ठप होने से 2500 से ज्यादा यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
जयपुर एयरपोर्ट पर एयरलाइंस कंपनियों के काउंटरों पर यात्रियों की लम्बी कतारें लगी हुई है। पिछले करीब दो घंटों से जयपुर एयरपोर्ट पर कुछ इस तरह का माहौल नजर आ रहा है।
हर कोई यात्री असमंजस की स्थिति मैं कि उनकी यात्रा आज हो भी सकेगी या नहीं। क्योंकि एयरपोर्ट पर बोर्डिंग पास और चैक इन में भी यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मुम्बई से एयर इंडिया की फ्लाइट से जयपुर पहुंचे यात्री दीपक ने बताया कि मैं अभी मुम्बई से आ रहा हूं, एंट्री में कोई दिक्कत नहीं हुई लेकिन फ्लाइट करीब एक घंटा लेट हुई है लेकिन कारण किसी ने बताया नहीं ।
#WATCH | Rajasthan: Microsoft faces global outage, flight operations affected. Visuals from Jaipur International Airport.
Airport administration says, "A global outage has affected operations, impacting flights nationwide. During this time booking, check-in, access to boarding… pic.twitter.com/6fmm0N7nvN
— ANI (@ANI) July 19, 2024
दरअसल आज जयपुर एयरपोर्ट पर एयरलाइंस कम्पनियों के सर्वर ठप हो गए। एयरपोर्ट पर एयरलाइंस कम्पनियों के कंप्यूटर सिस्टम फेल हो गए । अचानक एयरपोर्ट पर नेटवर्क फेल होने के चलते खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एयरपोर्ट पर 2500 से ज्यादा यात्रियों को परेशानी हो रही है।
#WATCH | A passenger, Deepak says, "I have come from Mumbai, on an Air India flight. The flight was delayed by an hour. I don't know the reason, they didn't tell me when I asked. We were given smooth entry, though...We didn't face any difficulty..." pic.twitter.com/IBKr39I4oC
— ANI (@ANI) July 19, 2024
एयरलाइंस कम्पनियों के काउंटर पर भी यात्रियों की लंबी कतारें लगी हुई है। बोर्डिंग पास और चैकइन में भी यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
हालंकि जानकारी मिली है कि अब एयरपोर्ट प्रशासन ने मैन्युअल प्रक्रिया शुरू कर दी है। सर्वर ठप होने पर फ्लाइट संचालन में भी बाधा आने की सम्भावनाएं जताई जा रही है।
एयरपोर्ट प्रशासन की ओर जानकारी दी गई है। उन्होने बताया है कि वैश्विक आउटेज ने संचालन को प्रभावित किया है, जिससे देश भर में उड़ानें प्रभावित हुई हैं।
इस दौरान बुकिंग, चेक-इन, बोर्डिंग पास तक पहुंच और उड़ानों पर असर पड़ने की संभावना है। हम संचालन को प्रबंधित करने और देरी को कम करने के लिए एयरलाइनों के साथ सहयोग कर रहे हैं। कृपया जानकारी के लिए अपनी संबंधित एयरलाइनों से संपर्क करें।"












Click it and Unblock the Notifications