SDM Archana Chaudhary: राजस्‍थान की वो महिला एसडीएम, जो बजरी माफिया से भिड़ गईं, Video Viral

SDM Archana Chaudhary Viral Video: राजस्‍थान में नागौर जिले के मेड़ता की एसडीएम अर्चना चौधरी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे बजरी माफिया के खिलाफ कार्रवाई करती नजर आ रही हैं।

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर को राजस्‍थान प्रशासनिक सेवा की अधिकरी व मेड़ता उपखंड अधिकारी अर्चना चौधरी को सूचना मिली कि माफिया बजरी भरकर ले जा रहे हैं।

SDM Archana Chaudhary Viral Video

एसडीएम अर्चना चौधरी तुरंत एक्‍शन मोड में आई तो एसडीएम को देख माफिया शहर की गलियों में से भाग गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि बजरी माफिया आगे-आगे और पीछे-पीछे एसडीएम अर्चना चौधरी उनका पीछे करते हुए नजर आ रही हैं।

माफिया चलती ट्रैक्टर ट्रॉली को ऊपर करके रोड पर बजरी बिखेरते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली को भगा रहे थे। एसडीएम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो माफिया बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को वहीं छोड़कर भाग गए।

बता दें कि नागौर जिले के मेड़ता सिटी से गुजर रही लूनी नदी में बजरी अवैध खनन हो रही है। आए दिन प्रशासन व बजरी माफिया के बीच टक्‍कर देखने को मिलती है।

साल 2018 बैच की आरएएस अफसर व मेड़ता एसडीएम अर्चना चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 'गुरुवार दोपहर को मैं शहर से निकल रही थी। इसी दौरान मुझे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली बजरी से भरे हुए दिखाई दिया। जब ट्रैक्टर चालकों ने मुझे देखा तो मौके से भागना शुरू कर दिया। मुझे अवैध बजरी खनन माफिया लगे, मैंने पीछा किया तो शहर की चंद गलियों में किसी तरह का हादसा न हो और लोग पहले ही सचेत हो जाएं। इसलिए हमने सायरन भी बजाया, इसके बाद में शहर से बाहर निकलते-निकलते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवाया। पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+