Rajasthan: डीडवाना-कुचामन में संत मोहनदास महाराज की हत्या, आश्रम में हाथ-पैर बंधा शव मिला
नए जिले डीडवाना-कुचामन में संत मोहनदास की हत्या कर दी गई। उनका शव आश्रम में हाथ-पैर बंधा मिला है।
राजस्थान के नए जिले डीडवाना-कुचामन में एक संत की हत्या का मामला सामने आया है। वारदात को किसने अंजाम दिया? यह अभी पता नहीं चल पाया है।
डीडवाना-कुचामन जिले के गांव रसाल में हरिराम बगीची के महाराज मोहनदास की हत्या का पता रविवार सुबह उस वक्त चला जब ग्रामीण आश्रम में पहुंचे। तब वहां फर्श पर मोहनदास का शव पड़ा मिला।

जानकारी के अनुसार संत मोहनदास महाराज गांव रसाल के बाहरी इलाके में स्थित हरिराम बाबा की बगीची के भैंरूबाबा मंदिर में पिछले कई साल से पूर्जा अर्चना करते थे।
उनके शव के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। मुंह औरआंख पर पर भी पट्टी बंधी थी। शव के पास खून के धब्बे थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया।
मोहनदास महाराज की हत्या की खबर से पूरे गांव में रोष व्याप्त हो गया। मुर्दाघर के बाहर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। महाराज के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों के पकड़े नहीं जाने तक शव लेने से इनकार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications