Udaipur Lok Sabha Seat: दो पत्‍नी वाले BJP सांसद की सीट पर इस बार अफसरों के बीच होगा दंगल

Udaipur Lok Sabha constituency: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्‍थान की 25 सीटों पर प्रत्‍याशियों की तस्‍वीरें साफ होती जा रही है। उदयपुर संसदीय क्षेत्र में भी भाजपा-कांग्रेस दोनों ही अपने-अपने उम्‍मीदवार घोषित कर चुकी हैं।

गुजरात सीमा से लगती राजस्‍थान की उदयपुर लोकसभा सीट की पहचान बीते दस साल से दो बीवी (राजकुमारी मीणा व मीना मीणा) वाले भाजपा सांसद अर्जुन लाल मीणा की सीट के रूप में थी, मगर साल 2024 के लोकसभा चुनाव में यहां पर दो पूर्व अफसरों के बीच मुकाबला होगा।

Udaipur Lok Sabha Election 2024

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा की ओर से जारी पहली सूची में एसटी की सीट उदयपुर से मन्नालाल रावत को टिकट दे चुकी है जबकि कांग्रेस ने अपने उम्‍मीदवारों की दूसरी सूची में उदयपुर से आईएएस ताराचंद मीणा को मैदान में उतारा है।

अर्जुन लाल मीणा का टिकट क्‍यों कटा?

लोकसभा चुनाव 2014 व 2019 में भाजपा की टिकट पर जीतकर संसद पहुंचने वाले अर्जुन लाल मीणा का साल 2024 में टिकट कट गया। अर्जुन लाला मीणा की टिकट कटने की वजह साल 2023 में पीएम मोदी को लेकर दो विवादित बयान देना बताया जा रहा है, जिसमें उन्‍होंने पीएम मोदी द्वारा सांसद फंड का फैसा जारी नहीं करने व भाजपा की वापसी आशंका जताई थी।

Udaipur Lok Sabha Election 2024

कांग्रेस उम्‍मीदवार ताराचंद मीणा कौन हैं? (Who is Congress candidate Tarachand Meena)

  • लोकसभा चुनाव 2024 में उदयपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्‍मीदवार ताराचंद मीणा आईएएस अधिकारी हैं।
  • ताराचंद मीणा मूल रूप से पाली जिले के रहने वाले हैं। राजस्‍थान प्रशासनिक सेवा से पदोन्‍नत होकर 2011 बैच के आईएएस बने।
  • ताराचंद मीणा को पूर्व सीएम अशोक गहलोत के करीबी माना जाता है। अप्रैल 2023 में इनको 'सीएम एक्‍सीलेंस' अवार्ड भी मिला।
  • भजनलाल शर्मा सरकार बनने के बाद ताराचंद मीणा को एपीओ कर दिया गया था। दो माह तक एपीओ रहने के बाद वीआरएस ले लिया और राजनीति में आ गए।
  • उदयपुर व चित्‍तौड़गढ़ के जिला कलेक्‍टर रह चुके ताराचंद मीणा 20 मार्च 2024 को रिटायर हो रहे हैं। इससे पहले ही कांग्रेस की टिकट मिल गई।
Udaipur Lok Sabha Election 2024

भाजपा उम्‍मीदवार मन्‍नालाल रावत कौन हैं? (Who is BJP candidate Mannalal Rawat)

  • लोकसभा चुनाव 2024 में उदयपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्‍मीदवार मन्‍नालाल रावत राजस्‍थान परिवहन विभाग में एडिशनल कमिश्‍नर रह चुके हैं।
  • मन्‍नालाल रावत ने उदयपुर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) के पद पर लंबे समय तक सेवाएं दी हैं।
  • उदयपुर लोकसभा सीट पर रामचंद्र खराड़ी, नरेंद्र मीणा व वंदना मीणा की दावेदारी के बीच मन्‍नालाल रावत को आरएसएस से करीबी का लाभ मिला।
  • मन्‍नालाल रावत हाल ही उस वक्‍त भी चर्चा में आए जब‍ ये बॉलीवुड कलाकार अक्षय कुमार को उदयपुर जिले के खेरवाड़ा में वनवासी कल्याण परिषद के संचालित हॉस्टल में लेकर गए थे। जहां अक्षय कुमार ने एक करोड रुपए देने की घोषणा की।

उदयपुर लोकसभा सीट का इतिहास

  • राजस्‍थान में उदयपुर लोकसभा सीट एसटी वर्ग के लिए आरक्षित है। आदिवासी बाहुल्‍य उदयपुर संसदीय क्षेत्र में गोगूंदा, झाड़ोल, खैरवाड़ा, उदयपुर ग्रामीण, उदयपुर, सलूम्‍बर, धरियावद व आसपुर विधानसभा सीट आती हैं।
  • उदयपुर सीट पर भाजपा-कांग्रेस दोनों के सांसद बनते आए हैं। किसी एक पार्टी का यहां कब्‍जा नहीं रहा। हालांकि पिछले दो कार्यकाल से भाजपा के अर्जुन लाल मीणा सांसद हैं।
  • उदयपुर लोकसभा सीट से भाजपा की टिकट पर किरण माहेश्‍वरी, गुलाब चंद कटारिया व कांग्रेस की टिकट पर
  • गिरिजा व्‍यास व पूर्व सीएम मोहनलाल सुखाड़िया जैसे दिग्‍गज सांसद चुने गए हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+