Rajasthan News: पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर सचिन पायलट का बड़ा दावा, बता दिया यह इतिहास
Rajasthan By-Election News: राजस्थान की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने है। इन उपचुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस के साथ अन्य क्षेत्रीय पार्टियों ने पूरी तैयारी कर ली है।
आज कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने मीडिया से बातचीत करते हुए दावा किया कि राजस्थान में अब तक जितनी बार भी उपचुनाव हुए है उसमें हमेशा कांग्रेस पार्टी को ही जीत हासिल हुई है और इस बार भी कांग्रेस ही जीत हासिल करेगी।
सचिन पायलट ने दावा कि जिन पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने है उन पर कांग्रेस पार्टी से विधायक थे और उपचुनावों मे ंकांग्रेस ही जीत हासिल करेगी।

आपकों बता दे कि कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनावों को लेकर पहले ही प्रभारियों की घोषणा कर दी है। वहीं जानकारों की माने तो प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया भी अंदरखाने लगभग पूरी हो चुकी है।
पायलट के लिए क्यों खास है दौसा और देवली-उनियारा सीट ?
आपकों बता दे कि दौसा जिला सचिन पायलट से पहले उनके स्वर्गीय पिता राजेश पायलट की सियासत का गढ़ रहा है। यहीं नहीं उनकी मां रमा पायलट भी यहां से सांसद रह चुकी है। माना जाता है कि सचिन पायलट दौसा को अपनी सियासत की जन्मभूमि मानते है। ऐसे में लोकसभा चुनावों की जीत से उत्साहित कांग्रेस इस सीट पर जीत का पूरा सियासी गणित सेट कर लेगी।
वहीं देवली-उनियारा में लगातार दो बार से सचिन पायलट के विश्वस्त माने जाने वाले हरीशचंद्र मीना विधायक थे और अब वो टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीत कर सांसद निर्वाचित हुए है। चूंकि टोंक जिला सचिन पायलट की विधायक सीट का गृह जिला है तो यह सीट भी पायलट की साख का सवाल है।
और यहीं वजह है कि विधानसभा चुनावों के साथ लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत का आंकड़ा बढ़़ा। अब इस सीट पर भी उपचुनाव होने है। कई नेता दौड़ में है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस सीट पर कांग्रेस किसी स्थानीय कार्यकर्ता पर दांव खेल सकती है।
कांग्रेस ने उपचुनावों के लिए यह बनाई रणनीति
प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने विधानसभा उपचुनावों के लिए पहले ही एक समिति गठित कर दी है। इस समिति में झुंझुनूं विधानसभा सीट के लिए सांसद बृजेन्द्रसिंह ओला, महासचिव रामसिंह कस्वा, जिलाध्यक्ष दिनेश सूण्डा, विधायक मनोज मेघवाल को जिम्मेदारी दी गई है।
दौसा विधानसभा सीट के लिए सांसद मुरारीलाल मीणा, महासचिव पुष्पेन्द्र भारद्वाज, जिलाध्यक्ष रामजीलाल, विधायक रफीक खान को जिम्मेदारी दी गई है।
देवली-उनियारा विधानसभा सीट के लिए सांसद हरीश मीणा, महासचिव प्रशांत शर्मा, जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा, विधायक विकास चौधरी को दी गई जिम्मेदारी।
विधानसभा क्षेत्र खींवसर में जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत, विधायक डूंगरराम गेदर, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक हेमसिंह शेखावत, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी को दी जिम्मेदारी
विधानसभा क्षेत्र चौरासी में उपाध्यक्ष रतन देवासी, जिलाध्यक्ष वल्लभराम पाटीदार, विधायक पुष्करलाल डांगी, पूर्व विधायक रामलाल मीणा को शामिल किया गया है।
राजस्थान की वो 5 विधानसभा सीट जहां होंगे उपचुनाव
राजस्थान के 5 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने हैं। देवली-उनियारा, दौसा, खींवसर, चौरासी और झुंझुनूं सीटों पर उपचुनाव होने है।
भाजपा ने यह की तैयारी
बीजेपी अपने उम्मीदवारों के चयन को लेकर किसे मैदान में उतारा जाए, यह फैसला करने से पहले वह इन क्षेत्रों के लोगों से फीडबैक लेने में जुटी है।
देवली-उनियारा, दौसा, झुंझुनूं के लिए चार-चार और खींवसर और चौरासी के लिए पांच-पांच प्रभारी बनाए गए हैं. पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, किरोड़ी लाल मीणा, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवां, मंत्री सुरेश रावत, मंत्री कन्हैया लाल, मंत्री सुमित गोदारा, हीरालाल नागर को प्रभारी की लिस्ट में रखा गया है












Click it and Unblock the Notifications