Rajasthan: सचिन पायलट ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, जानिए क्या बोले पायलट ?

Rajasthan Sachin Pilot News: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक सचिन पायलट ने आज प्रदेश की भजनलाल सरकार पर जोरदार पलटवार किया है। पायलट ने सत्ता और संगठन को लेकर सीधा निशाना साधा है।

कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने टोंक में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि राजस्थान में सरकार और संगठन में तालमेल नजर नहीं आ रहा है।

प्रदेश में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनावों को लेकर भी पायलट ने केंद्र और प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि यह तो वो पार्टी है जो वन नेशन वन इलेक्शन की बात करती है।

sachin-pilot-targeted-bhajan-lal-government-made-allegations-regarding-power-and-organization

झारखंड और महाराष्ट्र के चुनाव होने बाकी है, उम्मीद करते है कि उनके साथ ही 7 विधानसभा हमारी है और 10 उत्तर प्रदेश की है, कई लोकसभा सीट खाली पड़ी है तो बहुत जल्द चुनाव होंगे।

पायलट ने प्रदेश के सियासी हालातों पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि राजस्थान में एक तरीके की अनिश्चिता बनी हुई है। लोगों को मालूम ही नहीं है कि सत्ता का केंद्र कहा है। इतना सारे सत्ता के केंद्र है कि संगठन कुछ बोल रहा और सरकार कुछ बोल रही है।

किरोड़ी लाल मीना के इस्तीफे को लेकर भी बिना नाम लिए चुटकी लेते हुए कहा कि मंत्री इस्तीफा देकर घूम रहे है, उनकों मनाने में लगे हुए है। पायलट ने सरकार के इकबाल पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि गर्वनेंस में इतना कंफ्यूजन होगा तो फिर डिलेवरी कैसे होगी।

पायलट ने सरकार के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक साल पूरा नहीं हुआ उससे पहले ही सरकार ने अपना इकबाल खो दिया है। अपनी विश्वसनीयता खो दी है।

गांवों के विकास कार्यों को लेकर भी पायलट ने निशाना साधते हुए कहा कि आप गांवों में जाए, सारे विकास कार्य ठप पड़े हुए है। ना धनराशि आ रही है, ना ही अधिकारियों में सरकार का डर और खौफ है। कोई जिम्मेदारी नहीं है, किसी की जवाबदेही नहीं है।

पायलट ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि इतनी जल्दी सरकार से लोगों को मन उठ जाएगा, हमने कल्पना भी नहीं की थी, दुर्भाग्य है कि सरकार अभी रहेगी, अभी चार साल और उनकों काम करना है। अभी तक सरकार का कार्यकाल जो हमने देखा है वो बहूत ही निराशाजनक है।

उधर दौसा के लालसोट में बिते दिए हुए सड़क हादसे को लेकर भी पायलट ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मैने कई बार कहा है कि सरकार को भाषणबाजी करने से अच्छा है कि कामकाज करना चाहिए।

पायलट ने माफियाओं को लेकर दो टूक कहा कि जो भी कानून तोड़ते है फिर चाहे बजरी माफिया हो, शराब माफिया हो, उन पर कार्रवाई करनी चाहिए। कोई भी व्यक्ति हो, किसी भी विचारधारा का हो,किसी भी दल का हो, किसी नेता से जुड़ा, अधिकारी हो, कार्रवाई नहीं करेंगे तो इस प्रकार की घटनाएं बढ़ती रहेगी।

राजस्थान में बच्चियों के साथ यौन शोषण की घटनाएं हो रही है, लगातार चोरियां हो रही है, हत्याएं हो रही है लेकिन सरकार से कानून व्यवस्था सम्भल नहीं रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+