नेता-अधिकारी शामिल नहीं, फिर भी बंद तिजोरी से पेपर लीक होना जादूगरी ही तो है-Sachin Pilot

Paper Leak Rajasthan : राजस्‍थान के पूर्व डिप्‍टी सीएम सचिन पायलट चुनावी साल 2023 में सीएम अशोक गहलोत सरकार पर पेपर लीक प्ररकण के जरिए निशाना साधा है।

Sachin Pilot targeted Ashok Gehlot

राजस्‍थान में दो बात किसी से छुपी हुई नहीं है। एक तो सीएम अशोक गहलोत व पूर्व डिप्‍टी सीएम सचिन पायलट के बीच खींचतान और दूसरी ये कि प्रदेश में भर्तियों के पेपर लीक करवाना कोई मुश्किल काम नहीं। गहलोत व पायलट एक दूसरे पर सियासी वार रहते हैं और पेपर भी हर दूसरी भर्ती का लीक हो जाता है। अब सचिन पायलट ने पेपर लीक को लेकर ही राजस्‍थान सरकार व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ तल्‍ख बयान दिया है।

Recommended Video

    Rajasthan Paper Leak मामले पर Sachin Pilot ने पूछा CM Ashok gehlot से सीधा सवाल | वनइंडिया हिंदी

    राजस्‍थान के झुंझुनूं जिले में उदयपुर विधानसभा क्षेत्र के गुड़ा में बुधवार को किसान सम्‍मेलन को सम्‍बोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा दावा किया जा रहा कि अफसर और नेता पेपर लीक शामिल है। मतलब बंद तिजोरी से पेपर अपने आप बाहर आकर लीक हो जाना जादूगरी ही तो है। बता दें कि अशोक गहलोत को राजस्‍थान में सियासत का जादूगर भी कहा जाता है।

    किसान सम्‍मेलन में सचिन पायलट को राजस्‍थान का मुख्‍यमंत्री बनाने की मांग भी एक बार उठी। यह मांग उठाने वालों में अशोक गहलोत सरकार में वन मंत्री हेमाराम चौधरी, एससी आयोग के अध्‍यक्ष और बसेड़ी विधायक खिलाड़ीलाल बैरवा, परिवहन मंत्री बृजेंद्र सिंह ओला, मंत्री राजेंद्र गुढ़ा समेत कई नेता शामिल थे।

    किसान सम्‍मेलन गुढ़ा में अशोक गहलोत सरकार में मंत्री व उदयपुरवाटी से विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने इशारों इशारों में सीएम गहलोत पर सियासी निशाना साधा और कहा कि 200 में से 21 लाने वाला सफल और 21 को 100 तक पहुंचा दे वह नकारा निकम्‍मा कैसे? इस बात को कोई नहीं भूल सकता। युवा चाहता है कि सचिन पायलट राजस्‍थान की तकदीर का फैसला करें। बच्‍चा बच्‍चा पूछ रहा कि सचिन पायलट मुख्‍यमंत्री कब बनेगा?

    वन मंत्री हेमाराम चौधरी ने भी किसान सम्‍मेलन को सम्‍बोधित किया। चौधरी ने कहा कि किसान और बिजली के नाम पर अशोक गहलोत सरकार कुछ नहीं कर रही है। मैंने ये मामला कांग्रेस चिंतन शिविर उदयपुर व परबतसर में भी उठाया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। किसानों के हमारे पास फोन आते हैं, लेकिन हमारे पास जवाब ही नहीं है। हमें पूर्ण विश्‍वास है कि पायलट साहब के साथ में भविष्‍य उज्‍ज्‍वल है, दोबारा सरकार बनेगी। मैं फिर भी गुलाटी मार जाता हूं, लेकिन राजेंद्र गुढ़ा बेहिचक अपनी बात कहते हैं।

    बता दें किसान सम्‍मेलन में खेतड़ी के पूर्व विधायक हजारी लाल गुर्जर, उदयपुरवाटी नगर पालिक चेयरमैन रामनिवास सैनी, विद्याधर सिंह गिल, सरपंच संजय नेहरा व राजेंद्र सिंह गुढ़ा का बेटा शिवम गुढ़ा ने भी सम्‍बोधित किया। इस मौके पर लाडनूं विधायक मुकेश भाकर, दांतारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह, श्रीमाधोपुर विधायक के बेटे बालेंद्र सिंह, चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी, बाड़ी विधायक गिर्राज मलिंगा भी मौजूद रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+