टोंक विधानसभा सीट से भव्य नामांकन दाखिल करने की तैयारी में सचिन पायलट
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट टोंक विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। उन्होंने इसके लिए मुहुर्त निकलवाया है। इस नामांकन को बड़ा बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद बैरवा ने शीर्ष पदाधिकारिओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में नामांकन जुलूस और स्वागत को लेकर रणनीति तैयार की गई है।
बैठक के दौरान सचिन पायलट नगर परिषद के वार्ड पार्षदों, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह इलाके में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए जुट जाएं। हर किसी को एक निश्चित लक्ष्य दिया गया है।

इसके अलावा शहर के मुख्य बार में सचिन पायलट के स्वागत और सत्कार के दौरान व्यवस्था को बनाए रखे का भी जिम्मा दिया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा ने कहा कि सचिन पायलट सुबह 11 बजे भूतेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगे, यहां वह पूजा अर्चना करेंगे और इसके बाद शहर में उनका रोड शो शुरू होगा।
रोड शो में कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। रोड शो का काफिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचेगा जहां पर सचिन पायलट अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान कई जिलों के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और दिग्गज नेता मौजद रहेंगे।
गौर करने वाली बात है कि कांग्रेस ने प्रदेश में उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट को जारी करदिया है। इसमे सचिन पायलट का नाम सबसे अहम है। सचिन पायलट को भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार से क्या चुनौती मिलेगी, यह देखना दिलचस्प होगा।
इस सीट पर सचिन पायलट का सीधा मुकाबला भाजपा उम्मीदवार से होगा। सचिन पायलट राजस्थान कांग्रेस का बड़ा चेहरा हैं, टोंक उनकी परंपरागत सीट है, यहां कांग्रेस हमेशा से जीतती आई है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा क्या यहां पर कोई उलटफेर कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications