सचिन पायलट ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि, बोले- देश को सशक्त राष्ट्र के रूप में दिलाई पहचान
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर कई कांग्रेस दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट इस मौके पर कहा कि भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाने में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का विशेष योगदान रहा है। पायलट ने अपने एक ट्वीट में का कि स्व. इंदिरा गांधी तत्कालीन पीएम के रूप में बुद्धिमता एवं दक्षता से देश हित में कई महत्त्वपूर्ण फैसले लिए, जिसके चलते वे एक मजबूत राजनेता के रूप में पहचानी जाती हैं।
भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कई बड़े नेताओं ने उन्हें याद किया। पीएम मोदी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा सीएम गहलोत जैसे दिग्गज नेताओं ने पूर्व सीएम को याद किया। पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पयालट ने इंदिरा गांधी को उनके जन्मदिन पर याद करते हुए कहा कि भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनान में पूर्व पीएम (इंदिरा गांधी) का विशेष योगदान रहा है।

सचिन पायलट ने अपने ट्वीट में लिखा, " पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने अपनी बुद्धिमता एवं दक्षता से देश हित में निर्भीकता के साथ कई महत्त्वपूर्ण फैसले लिए और भारत को विश्व पटल पर एक सुदृढ़ एवं सशक्त राष्ट्र के रूप में पहचान दिलाई।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर शक्ति स्थल पहुंचकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके कांग्रेस नेताओं के अलावा पीएम मोदी ने भी पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जयंती पर उन्हें याद किया।












Click it and Unblock the Notifications