'एक समय था, मैं अकेला महसूस करता था', नई पार्टी बनाने की अफवाहों के बीच बोले सचिन पायलट

Sachin Pilot: सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट की आज पुण्यतिथि है। इस पुण्यतिथि पर सचिन पायलट ने एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की, जिसमें कांग्रेस के कई दिग्गज शामिल हुए।

Sachin Pilot News: राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने रविवार सुबह अपने पिता राजेश पायलट को श्रद्धांजलि दी। राजेश पायलट की श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं इससे पहले सचिन पायलट ने ट्वीट करते हुए अपने पिता को याद किया। सचिन पायलट ने इस दौरान एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अशोक गहलोत का नाम लिए बिना निशाना साधा।

मैं कभी अकेला महसूस करता था: सचिन पायलट
दौसा की रैली में लोगों को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि मैंने युवाओं के अधिकारों और उनके भविष्य के लिए आवाज उठाई है। एक समय था, मैं अकेला महसूस करता था लेकिन आप सभी ने मेरा समर्थन किया। अगर हमारे शासन में कोई कमी है तो दूसरों को दोष दिए बिना हमें इसे सुधारना चाहिए। मैंने किसी को बदनाम करने के लिए अपनी मांगों को सामने नहीं रखा। राजनीति में अपनी राय रखना बहुत महत्वपूर्ण है।

Sachin Pilot Speech Today

राजस्थान की राजनीति में युवाओं को मौका मिले: सचिन पायलट
सचिन पायलट ने कहा कि 22 साल की राजनीति में मैंने बहुत कुछ सीखा है। सचिन पायलट ने कहा कि हमने यही कोशिश की कि देश प्रदेश की राजनीति स्वच्छ हो। इसमें युवाओं को मौका मिले। हम चाहते है कि किसान और युवाओं को फायदा मिले। राजनीति के भविष्य को भी इसी तरह देखते हैं। लेकिन जब निराशा दिखती है तो मन नहीं करता आगे कुछ करने का। आप लोग सब जानते हैं कि चाहे पक्ष हो या विपक्ष मैंने हमेशा युवा और किसान की उन्थान के लिए ही काम किया है।

जनता के बीच भरोसा कम नहीं होना चाहिए : सचिन पायलट
सचिन पायलट ने आगे कहा कि हमारे पास कोई पद हो या न हो लेकिन जनता के बीच हमारी कैसी पहचान है, ये जरूरी है। क्योंकि जनता सब तोल कर रखती है। जनता में हमारा विश्वास होना चाहिए। मैंने अपनी 20-25 साल की राजनीति में ऐसा कोई काम नहीं किया है, जिससे जनता के बीच मेरा विश्वास कम हो।

सचिन पायलट ने अटकलों पर लगाया विराम
राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट ने रविवार को अपने अगले राजनीतिक कदम को लेकर अटकलों पर विराम लगा दिया, लेकिन स्पष्ट किया कि वह लोगों, खासकर युवाओं के अधिकारों और उनके भविष्य के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

पायलट पर अटकलों को कांग्रेस ने बताया अफवाह
कांग्रेस ने पहले ही उन खबरों को खारिज कर दिया है कि सचिन पायलट कोई नई पार्टी बनाएंगे। पार्टी ने कहा है कि वह एकजुट होकर अगला राजस्थान विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। राजस्थान के घटनाक्रम के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि हमारे पार्टी अध्यक्ष और हम निश्चित रूप से महसूस करते हैं कि इस मुद्दे का सकारात्मक समाधान होगा। वहीं इससे पहले कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को इन अफवाहों को खारिज कर दिया कि पायलट अपनी पार्टी की घोषणा कर सकते हैं और कहा कि पार्टी राजस्थान विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ेगी।

वेणुगोपाल ने कहा था कि मैं अफवाहों पर विश्वास नहीं करता। वास्तविकता यह है कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी ने और राहुल गांधी ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट के साथ चर्चा की और उसके बाद हमने कहा कि हम साथ चलेंगे। यह कांग्रेस पार्टी की स्थिति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+