Rajya Sabha Elections 2024: राजस्थान में इन नेताओं को राज्यसभा चुनाव में दे सकती टिकट BJP-कांग्रेस
Rajasthan Rajya Sabha Election 2024: राजस्थान में साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले 3 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने हैं। राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव, किरोड़ी लाल मीणा और डॉ. मनमोहन सिंह की सीट खाली हो रही है।
चुनाव आयोग के साथ-साथ राजनीति पार्टियों ने भी तैयारियों शुरू कर दी हैं। सियासी गलियारों में भाजपा-कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा होने लगी है।

राजस्थान से राज्यसभा में भाजपा सांसद भूपेंद्र यादव ओबीसी वर्ग से आते हैं। डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा एसटी वर्ग से हैं। कांग्रेस के सांसद पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह हैं।
माना जा रहा है कि राजस्थान राज्यसभा चुनाव 2024 में भाजपा इन दोनों वर्ग को साधने की कोशिश करेगी, लेकिन नरेंद्र मोदी राज्यसभा में इस बार नया प्रयोग करने के मूड में हैं। वे विशेषज्ञ लोगों को राज्यसभा के जरिए सत्ता में लाना चाहते हैं।
चर्चा है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में तारानगर सीट चुनाव हार चुके भाजपा के दिग्गज नेता राजेंद्र राठौड़ व आमेर से चुनाव हारे सतीश पूनिया और जालौर-सिरोही सांसद देवजी पटेल को राज्यसभा चुनाव में टिकट दिया जा सकता है।
राजस्थान के सियासी गलियारों में चर्चा यह भी है कि ओम माथुर, सुनील बंसल और अलका गुर्जर को संगठन के जरिए राज्यसभा में भेजा जा सकता है। अगर भाजपा विशेषज्ञ को राज्यसभा के जरिए सत्ता में लेती है तो किसी रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट और थिंक टैंक को लिया जा सकता है। उधर, संघ भी अपने किसी चाहते व्यक्ति को राज्यसभा में भेजेगा।
बता दें कि भूपेंद्र यादव लोकसभा चुनाव 2024 लड़ सकते हैं। बाबा बालकनाथ योगी के तिजारा से विधायक बनने के बाद अलवर सीट खाली हो गई। भूपेंद्र यादव अलवर या हरियाणा की किसी सीट से लोकसभा चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। यह भी संभव है कि भूपेंद्र यादव को राज्यसभा में फिर से ले लिया जाए। किरोड़ी लाल मीणा के विधायक बनने के बाद अब उन्हें राज्यसभा में नहीं लिया जाएगा।
बता दें कि राजस्थान में इस बार भाजपा के पास 115 और कांग्रेस के पास 70 विधायक हैं। शेष सीटों पर अन्य हैं। राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 58 विधायकों के वोटों की जरूरत है।
विधायकों की संख्या के हिसाब से भाजपा के खाते में दो और कांग्रेस के खाते में एक सीट जाती दिख रही है।
राज्यसभा चुनाव 2024 राजस्थान कार्यक्रम
8 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा
15 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल होंगे
16 फरवरी को नामांकन पत्रों की छंटनी
20 फरवरी तक नाम वापसी
27 फरवरी को मतदान व मतगणना
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: बीजेपी मौजूदा 15 सांसदों के काटेगी टिकट, जानिए किन नेताओं की होगी छुट्टी












Click it and Unblock the Notifications