Rajasthan News: सचिन पायलट ने क्यों कहा अंधी, बहरी हो गई है सरकार ? जानिए और क्या बोले पायलट

Rajasthan News: राजस्थान में एनएसयूआई के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ का आज पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। इस समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट सहित कई नेताओं ने शिरकत की।

सचिन पायलट ने इस समारोह में भी भाजपा को जमकर आड़े हाथों लेते हुए नीट के पेपर लीक मामले में कहा कि सरकार अंधी और बहरी हो गई है।

सचिन पायलट ने एक बार फिर छात्रसंघ चुनावों को लेकर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राजस्थान में छात्र संघ चुनाव होने चाहिए। पहले नहीं हुए वो बात पुरानी हो गई लेकिन अब ऐसे क्या हालात है जो चुनाव नहीं हो रहे।

sachin-pilot-hits-back-on-neet-exam-along-with-student-union-elections-in-rajasthan

सचिन पायलट ने NSUI के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ के पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। सचिन पायलट ने अपने संबोधन में कहा कि मुझे खुशी है कि जिस मुद्दे को राहुल गांधी ने लोकसभा में उठाया आज वो देश में ज्वलंत मुद्दा बन चुका है। NEET पर सरकार अंधी बहरी हो गई है।

पायलट ने छात्रों और उनके परिजनों की पीड़ा को सुनाते हुए कहा कि इस देश में परीक्षा पास करके नौकरी पाना बहुत कठिन, जटिल, मेहनत वाला काम है । जब एक छात्र परीक्षा की तैयारी करता है तो पूरा परिवार भी उसके साथ मेहनत करता है। चन्द नौकरियों के लिए लाखों बच्चे परीक्षा देते है। कितना कंपीटिशन होता है।

फिर मां बाप क्या क्या यातनाएं झेलकर बच्चों को परीक्षा में मदद करते है। उसके बाद जब देश में ऐसा कांड होता है तो सरकार के पास इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं होता है। पर्दे के पीछे बैठे लोगों को पकड़ने की जरूरत है। हम सभी को इस बारे में जबाव तलाशना चाहिए कि यह पेपर लीक कैसे होते है। इसे करवाने वाले कौन है। केवल कागजी कार्रवाई और भाषणों से मदद नहीं मिलेगी। आपको उन लोगों को पकड़ने की जरूरत है।

हमे देश के उन लोगो को मजबूर करना पड़ेगा जो सत्ता में रहते हुए इस घिनौने काम को बर्दाश्त करते हैं। इस अपराध को बर्दाश्त करने वाले भी उतने ही जिम्मेदार है। जितना करने वाला है। हमें छात्रों के अधिकार की लड़ाई लड़नी चाहिए।क्योंकि जिस परीक्षा में आप बैठना चाहते हो उसकी बोली लगेगी वो हजारों लाखों में बिकेंगे और करोड़ों मेहनत करने वाले बच्चे मातम मनाएंगे।

कचहरी के चक्कर काटेंगे, ऐसा अब नहीं होने वाला। आज नौजवान देश का वर्तमान है भविष्य बाद में कोई कितना भी चाहे लेकिन हवा, पानी और नौजवान रास्ता ढूंढ़ लेते है। पेपर लीक पर मेरा स्टैंड जो पहले था वो आज भी कायम है क्योंकि हर गलती सजा मांगती है।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, AICC सचिव धीरज गुर्जर, AICC सचिव प्रदीप नरवाल, कांग्रेस के विधायकगण एवं हजारों की संख्या में NSUI के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+