सचिन पायलट ने लोकसभा चुनावों पर इंडिया अलाइंस को लेकर दिया बड़ा बयान
Sachin Pilot reached State Congress Committee : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में संचालित वार रूम पहुंचे और बैठक कर चर्चा की।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी ने आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंच लोकसभा चुनावों को लेकर प्रदेश चुनाव समिति की बैठक, कोर्डिनेशन कमेटी की बैठक, लोकसभा कॉर्डिनेटर्स की बैठक, स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक लेकर कांग्रेसी पदाधिकारियों से चर्चा की।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट आज करीब 11 बजे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पहुंचे। जहां लोकसभा चुनावों को लेकर इलेक्शन वार रूम में प्रदेश चुनाव समिति,कोर्डिनेशन कमेटी,लोकसभा कॉर्डिनेटर्स की बैठक और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक ली और चर्चा की।
सचिन पायलट ने कांग्रेस वॉर रूम में मीडिया से रूबरू होते हुए राहुल गांधी भारत जोड़ों न्याय यात्रा को लेकर बोलते हुुए कहा कि यात्रा को जबरदस्त रेस्पांस मिल रहा है। जो रेस्पांस मिल रहा है उसे हम सबने देखा है। ये जो पूर्व से पश्चिम की यात्रा है वो देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है । कांग्रेसियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
लोकसभा चुनावों को लेकर इंडिया अलायंस को भी बोलते हुए कहा कि सभी नेताओं के साथ हमारी बैठक जारी है और जल्द सीटों के बंटबारे पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
आज हमने प्रदेश चुनाव समिति की बैठक की है, इसमें मैंने सुझाव दिया है कि ज्यादा से ज्यादा नौजवानों को मौक़ा दिया जाए।
सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश में जल्द हमारे नेता जाएंगे और दौरा करेंगे । हम कोशिश कर बेहतर घोषणा पत्र बनाएंगे । वहीं भाजपा पर भी जमकर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी ने 10 साल में जो वादे किए उनमें किसी में वह सफल नहीं हुए और माहौल ऐसा निर्मित हो गया है। अब बीजेपी से लोगों का विश्वास डगमगा रहा है।
पायलट ने दावा किया कि आने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस अपना बेहतर प्रदर्शन करेगी। हम कई राज्यों में ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे। साथ ही देश में अब सत्ता परिवर्तन का समय नजदीक आ गया है। इस दौरान बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई कांग्रेसी नेता,पदाधिकारी,पूर्व मंत्री मौजूद रहे ।












Click it and Unblock the Notifications