Sachin Pilot Fast: अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ सचिन पायलट आज करेंगे भूख हड़ताल, जानिए बड़ी अपडेट
Sachin Pilot Fast: राजस्थान में अपनी ही सरकार के खिलाफ आज भूख हड़ताल पर बैठेंगे सचिन पायलट। सचिन पायलट ने आरोप लगाया है कि मौजूदा प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों में कार्रवाई नहीं कर रही है।

Sachin Pilot Fast: राजस्थान कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी की ओर से दी गई चेतावनी के बावजूद सचिन पायलट आज से भूख हड़ताल पर बैठने जा रहे हैं। वह अपनी ही पार्टी की अगुवाई वाली सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल करने जा रहे हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सचिन पायलट आज से हड़ताल करने जा रहे हैं।
रविवार को सचिन पायलट ने एक बार फिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ तीखा हमला बोला। उन्होने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में सामने आए भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई करने में विफल रही है। इसके खिलाफ आज एक दिन के लिए सचिन पायलट भूख हड़ला पर बैठेंगे।
सोमवार की रात को कांग्रेस पार्टी की ओर से सचिन पायलट को मनाने की कोशिश की गई, उन्हें चेतावनी भी दी गई कि वह अपनी ही पार्टी के खिलाफ हड़ताल पर नहीं बैठे। राजस्थान कांग्रेस के इंचार्ज सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि सचिन पायलट कल पार्टी के हित के खिलाफ भूख हड़ताल करने जा रहे हैं, यह पार्टी विरोधी गतिविधि है। अगर अपनी ही सरकार से कोई दिक्कत है, तो इसपर पार्टी के फोरम में चर्चा की जा सकती है नाकि मीडिया और पब्लिक के बीच। मैं राजस्थान कांग्रेस का इंचार्ज हूं, लेकिन सचिन पायलट जी ने मुझसे इसपर कभी चर्चा नहीं की। मैंने इनके संपर्क में हूं और उनसे अपील करता हूं कि वह चर्चा के जरिए इसे हल करने की कोशिश करें, वह पार्टी का अहम हिस्सा हैं।
सूत्रों के अनुसार जिस तरह से राहुल गांधी अडानी के खिलाफ लगातार हमलावर हैं, उसी तरह से सचिन पायलट इस मुद्दे पर हड़ताल पर बैठने जा रहे हैं, वह पूर्व की वसुंधरा राजे सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलना चाहते हैं। माना जा रहा है कि सचिन पायलट मौन व्रत पर रहेंगे और इस दौरान वह सरकार के खिलाफ कुछ भी नहीं बोलेंगे।
कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ जांच चल रही है, जोकि मौजूदा समय में केंद्रीय मंत्री हैं। शेखावत ने अशोक गहलोत के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया है।
भाजपा के नेता और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार दो गुट में बंट गई है। प्रदेश में कोई विकास नहीं है, सरकार काम नहीं कर रही है, लोग परेशान हैं। मुझे भरोसा है कि आने वाले चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाएंगे।
सूत्रों की मानें तो पायलट और रंधावा ने फोन पर एक दूसरे से बात की है। लेकिन इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उनसे हड़ताल पर नहीं बैठने को नहीं कहा। सचिन पायलट ने कहा कि मेरी हड़ताल वसुंधरा राजे के शासन काल के खिलाफ है नाकि किसी और के।
प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से सचिन पायलट के समर्थन में कार्यकर्ता शहीद स्मारक पहुंच रहे हैं। हालांकि इस हड़ताल में कोई विधायक या फिर मंत्री के पहुंचने की उम्मीद नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications