Rajasthan News: बजरी माफियाओं को लेकर आज क्यों आक्रोशित दिखे सचिन पायलट, जानिए पूरा मामला
Sachin Pilot News: राजस्थान के टोंक में बिते दिनों राजस्थान पुलिस के जवान खुशीराम बैरवा की बजरी से भरे ट्रैक्टर से सड़क हादसे में मौत के मामलेे ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है।
आज टोंक विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ मृतक जवान खुशीराम बैरवा के गांव देवली भांची पहुंचे जहां शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान परिजनों ने मृतक के तीन बच्चों को सचिन पायलट से सामने बैठाया।
एक दुध मूंही बच्ची को देखकर पायलट रूआंसे हो गए और उनके सिर पर हाथ रखकर हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। इसके साथ ही परिजनों से पूरा घटनाक्रम समझा। साथ ही विभागीय अधिकारियों द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर भी जानकारी जुटाई।

इसके बाद सचिन पायलट मीडिया से मुखातिब हुए और बजरी माफियाओं के साथ सरकार पर जमकर बरसे। सचिन पायलट ने कहा कि टोंक ही नहीं राजस्थान में बजरी माफियाओं का आंतक बढ़ा हुआ है।
सचिन पायलट ने कहा कि अवैध बजरी खनन और परिवहन के मामले में सरकार को कड़ा कदम उठाना चाहिए। कहीं अगर कोई गैरकानूनी काम हो रहा है। सरकार और प्रशासन इससे अगर सख्ती से नहीं निपटेगी तो लोगों में साहस और बढ़ेगा। ऐसी घटनाएं होने से लोगों का मनोबल टूटता है।
यह नौजवान पुलिस में काम करता था। पूरी पुलिस फोर्स का मनोबल टूटेगा। मैं तो सरकार से आग्रह करता हूं कि सारी बातें छोड़कर अगर गैरकानूनी गतिविधिया कहीं हो रही है तो उस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। हम लोग सदन के अंदर और बाहर मांग रखेंगे कि अवैध कोई भी गतिविधि हो, कोई कितना ही बड़ा प्रभावशाली व्यक्ति हो, उसके कहने पर अगर सरकार आंख मूंद लेगी और यह गैर कानूनी कार्रवाई होती रहेगी तो हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
वहीं सचिन पायलट ने कश्मीर के कठुआ में सेना पर हुए आतंकी हमले को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस प्रकार की आतंक की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मुझे आश्चर्य है की सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश दिया है जम्मू और कश्मीर में सितंबर से पहले विधानसभा चुनाव कराने का।
सरकार सदन में दावा करती है सब कुछ ठीक हो गया स्थिति नियंत्रण में है। लेकिन सीमा पार से हमारे नौ जवानों को शहीद कर रहे है। उन पर घात लगा कर हमला हो रहा है। लोगों की जानें जा रही है, तो कहीं ना कहीं सरकार को जवाब देना पड़ेगा।
हम सैनिकों की शहादत को नमन करते है, सरकार को भी इस पर कुछ करना पड़ेगा, सरकार दावा कर रही है की हमने सब कुछ स्थिर कर दिया है, यह बहुत गंभीर मुद्दा है हम चाहेंगे सरकार इस पर अपना स्पष्टीकरण दे और सख्ती से कार्रवाई भी करें।












Click it and Unblock the Notifications