महाशिवरात्रि मेले में अश्लीलता ! रशियन लड़की का बैले डांस, हरियाणवी डांसरों ने भी किया फूहड़ नृत्य

बारां, 5 मार्च। राजस्थान के बारां जिले से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है। यहां पर महाशिवरात्रि के मौके भरे मेले में अश्लील डांस परोसा गया है, जिससे कई लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

 महाशिवरात्रि मेला 2022 छबड़ा बारां

महाशिवरात्रि मेला 2022 छबड़ा बारां

दरअसल, बारां जिले के छबड़ा कस्बे में नगर पालिका की ओर से हर साल की तरह इस बार भी एक मार्च से महाशिवरात्रि मेला 2022 का आयोजन किया गया, जिसके तहत कई तरह के धार्मिक कार्यक्रम हुए।

रशियन और हरियाणा से महिला डांसर बुलाई गई

रशियन और हरियाणा से महिला डांसर बुलाई गई

इस कार्यक्रम में रशियन और हरियाणा से महिला डांसर बुलाई गई। उन्होंने शुक्रवार रात को अश्लील डांस किया, जिस पर छबड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रेवती गेरा समेत कई लोगों ने नाराजगी जताई। रशियन डांसर ने बैले डांस किया था।

छबड़ा में नागेश्वर बाबा रंगमंच

छबड़ा में नागेश्वर बाबा रंगमंच

छबड़ा में नागेश्वर बाबा रंगमंच हुए अश्लील डांस को लेकर विश्व हिंदू परिषद के छबड़ा जिला अध्यक्ष संग्राम सिंह का कहना है कि धार्मिक मेले में ऐसे आयोजन नहीं होने चाहिए। यह हिन्दू संस्कृति-संस्कारों के खिलाफ है।

डांस अश्लील था तो वे उठकर चली जातीं

डांस अश्लील था तो वे उठकर चली जातीं

कांग्रेस के आरोप पर भाजपा के नगर पालिका छबड़ा चेयरमैन कैलाश चंद कहते हैं कि 'आयोजन में माताएं-बहनें बैठी थीं। डांस अश्लील था तो वे उठकर चली जातीं। लोगों की तो आदत है। बुराई करने की। कार्यक्रम हर साल होता है। कोरोनाकाल के बाद पहली बार जोरदार मेला भरा है। दुकानदारों को अच्छी कमाई हुई है। देर रात कार्यक्रम में 7-8 हजार की भीड़ थी।'

 मनोरंजन के नाम पर फूहड़ता देखने को मिली

मनोरंजन के नाम पर फूहड़ता देखने को मिली

दरअसल, महाशिवरात्रि पर नगर पालिका, छबड़ा द्वारा नागेश्वर महादेव की डूंगरी पर मेले में अलग-अलग दिन भजन संध्या, रंगारंग कार्यक्रम कराए गए। इस सिलसिले में शुक्रवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रम में इवेंट कंपनी ने डांस कलाकारों को बुलाया था। आरोप है कि इसमें मनोरंजन के नाम पर फूहड़ता देखने को मिली।

Bharatpur : एनवक्त पर टूटी शादी, 11 लाख की डिमांड पूरी नहीं करने पर बारात लेकर नहीं आया दूल्हा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+