Ghost Video Rajasthan: भीलवाड़ा के स्कूल में दिखने लगा भूत! ग्रामीणों ने चलाया 'भूत भगाओ अभियान'
Bhoot Bhagao Abhiyan Bhilwara Rajasthan: इसे अंधविश्वास कहें या कुछ और। वजह जो भी हो, मगर कथित भूत-प्रेत से स्कूली बच्चे परेशान हैं और ग्रामीणों को भूत भगाओ अभियान तक चलाना पड़ा है।
स्कूल में भूत प्रेत का मामला राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी क्षेत्र के गांव बिशनिया के सरकारी स्कूल का है। हालांकि हमारी वेबसाइट वन इंडिया हिंदी भूत प्रेत जैसे अंधविश्वास को कतई बढ़ावा नहीं देती है। हमारा मकसद आपको ऐसे अंधविश्वास के प्रति जागरुक करना है।

दरअसल, हुआ यूं कि भीलवाड़ा के कोटड़ी के एक स्कूल में 11वीं की छात्रा की तबीयत खराब हो गई थी। कई तक ना उसकी तबीयत ठीक हुई और ना ही किसी बीमारी का पता चला। फिर देखते देखते ही स्कूल की कुछ और छात्राएं भी बीमार पड़ने लगीं।
इस बीच गांव में खबर फैल गई कि स्कूल में भूत प्रेत हैं, जिसकी वजह छात्राएं बीमार पड़ गई हैं। इसके बाद हद तो तब हो गई जब ग्रामीणों ने भूत भगाओ अभियान चला दिया और ओझा को बुलाकर स्कूल में तंत्र विद्या व रीति रिवाज से झाड़-फूंक तक करवा डाली।
ग्रामीणों में खबर फैली थी कि गांव के स्कूल में रात ही नहीं बल्कि दिन में भी बुरी आत्मा भटकती है। शिक्षक में भी भूत प्रेत प्रेवश कर गया। इससे छात्राओं व ग्रामीणों में दहशत का माहौल रहा।
ग्रामीणों के आग्रह पर ओझा अपने साथ झाड़-फूंक करने वालों को लेकर आए और पूजा करके दावा किया कि उन्होंने स्कूल में भटक रही आत्मा को भगा दिया। अब यहां किसी को डरने की जरूरत नहीं।
उधर,भीलवाड़ा के कार्यवाहक मुख्य शिक्षा अधिकारी योगेश पारीक ने कहा कि स्कूल में भूत प्रेत की अफवाह है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। ग्रामीणों से अपील कि भूत प्रेत की किसी भी खबर पर विश्वास ना करें।












Click it and Unblock the Notifications