कब आएगा CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट? वेबसाइट स्लो होने पर मार्कशीट चेक करने के लिए अपनाएं ये तरीका

CBSE Class 10 Second Board Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों स्टूडेंट्स इन दिनों अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी तक रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नतीजे जल्द जारी हो सकते हैं।

रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी अपना स्कोर देख सकेंगे। इस बार सेकेंड बोर्ड परीक्षा का मकसद उन छात्रों को एक और मौका देना था जो अपने पहले प्रयास के अंकों में सुधार करना चाहते थे। ऐसे में अब सभी की नजरें सीबीएसई की अगली घोषणा पर टिकी हुई हैं।

CBSE Class 10 Second Board Result 2026

जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

सीबीएसई ने अभी तक 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट 2026 को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड जल्द ही नतीजे घोषित कर सकता है। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स शामिल हुए थे और सभी अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: CBSE री-इवैल्यूएशन ने बदली किस्मत, कौन हैं अवनि केजरीवाल, जिनको मिले 500 में से 500 नंबर, बनी टॉपर

बेहतर अंक को मिल सकती है प्राथमिकता

सेकेंड बोर्ड परीक्षा का आयोजन उन छात्रों के लिए किया गया था जो अपने पहले रिजल्ट में सुधार करना चाहते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फाइनल रिजल्ट तैयार करते समय बोर्ड दोनों प्रयासों में मिले अंकों में से बेहतर स्कोर को प्राथमिकता दे सकता है।

रिजल्ट जारी होने के बाद कहां चेक करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा DigiLocker और UMANG App के जरिए भी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड की जा सकेगी।

वेबसाइट स्लो हो तो क्या करें?

रिजल्ट जारी होने के समय एक साथ बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स वेबसाइट खोलते हैं। ऐसे में साइट कुछ समय के लिए धीमी हो सकती है। अगर ऐसी स्थिति बने तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ देर इंतजार करने के बाद दोबारा कोशिश करें या फिर डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है।

रिजल्ट में कौन-कौन सी जानकारी जरूर जांचें?

रिजल्ट देखने के बाद स्टूडेंट्स को अपना नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक और अन्य सभी जानकारी ध्यान से जांचनी चाहिए। अगर किसी तरह की गलती दिखाई दे तो तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें, ताकि समय रहते उसे ठीक कराया जा सके।

ऐसे चेक करें CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट 2026

  • सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "CBSE Class 10 Second Board Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना Roll Number दर्ज करें।
  • इसके बाद School Number और Admit Card ID भरें।
  • अब अपनी जन्मतिथि दर्ज करके Submit बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
  • प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें: बिना किसी ट्यूशन के कृषिव ने रच दिया इतिहास, CBSE री-इवैल्युएशन में बढ़े कितने नंबर की बन गए टॉपर?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+