Rajasthan Elections: राजस्‍थान में RLP ने जारी की 11 उम्‍मीदवारों की दूसरी सूची, जानिए किसे कहां से टिकट?

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव में हनुमानग बेनीवाल की पार्टी राष्‍ट्रीय लोकतांत्रित पार्टी (आरएलपी) ने 11 उम्‍मीदवारों को टिकट दी है।

RLP Candidates List For Rajasthan Elections 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के राष्‍ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने बुधवार को अपने उम्‍मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है, जिसमें 11 प्रत्‍याशियों को टिकट दिया गया है।

RLP Candidates List For Rajasthan Elections 2023

इससे पहले 28 अक्‍टूबर को आरएलपी सुप्रीमो व नागौर सांसद हुनमान बेनीवाल ने 28 अक्‍टूबर को दस उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें खुद खींवसर सीट से चुनाव में उतरे हैं।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान की 200 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 25 नवंबर को मतदान होने हैं। अभी नामांकन प्रक्रिया चल रही है। 3 दिसंबर को मतों की गिनती की जाएगी।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा बिजयनगर नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन सचिन सांखला (जैन) कांग्रेस छोड़कर RLP परिवार में सम्मिलित हुए और RLP की चुनाव समिति ने इन्हें राजस्थान विधानसभा के चुनाव में मसूदा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है।

गुर्जर आरक्षण आंदोलन में समाज के पक्ष में मजबूती से लड़ाई लड़ने वाले तथा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर विक्रम सिंह गुर्जर ने भी कांग्रेस का साथ छोड़ दिया। आरएलपी ज्‍वाइन कर ली। इन्‍हें देवली -उनियारा से टिकट दिया गया है।

इसी तरह से पीसांगन के पूर्व प्रधान व अजमेर जिले के भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह रावत ने भी आरएलपी ज्‍वाइन की है। पार्टी ने दूसरी सूची में इनको पुष्‍कर से टिकट दिया है।

राजस्‍थान चुनाव 2023 में आरएलपी की दूसरी सूची के प्रत्‍याशी

1. निवाई से प्रहलाद नारायण बैरवा
2. देवली-उनियारा से डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर
3. पुष्‍कर से अशोक सिंह रावत
4. मसूदा से सचिन जैन सांखला
5. डीग-कुम्‍हेर से इंजीनियर मनुदेव सिनसिनी
6. जमवारामगढ़ से डॉ. रमेश सोलंकी
7. नीम का थाना से राजेश कुमार मीणा
8. दूद से एड. हनुमान प्रसाद बैरवा
9. कोटपूतली से सतीश कुमार मांडैया
10. दांतारामगढ़ से महावीर बिजारणियां
11. लक्ष्‍मणगढ़ से विजयपाल सिंह बगडि़या

राजस्‍थान चुनाव 2023 में आरएलपी की पहली सूची के प्रत्‍याशी

1. खींवसर से हनुमान बेनीवाल
2. भोपालगढ़ से पुखराज गर्ग
3. मेड़ता से इंदिरा देवी बावरी
4. परबतसर से लच्‍छाराम बडारड़ा
5. कोलायत से रेवतराम पंवार
6. सहाड़ा से ब्रदीलाल जाट
7. बायतू से उम्‍मेदराम बेनीवाल
8. सरदारशहर से लालचंद मूंड
9. सांगानेर से महेश सैनी
10. जोधपुर शहर से डॉ. अजय त्रिवेदी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+