Rajasthan: धौलपुर में कांग्रेस नेता रितेश शर्मा ने मां व भाई के साथ कांग्रेस छोड़ BSP ज्वाइन की
Ritesh Sharma dholpur congress to BSP: चुनावी राज्य राजस्थान में धौलपुर नगर परिषद के पूर्व सभापति रितेश शर्मा ने एक बार फिर कांग्रेस छोड़ दी। इस बार बसपा ज्वाइन की है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राजस्थान में धौलपुर के दिग्गज कांग्रेस नेता रितेश शर्मा ने बसपा ज्वाइन कर ली। उनके साथ ही मां मीनाक्षी शर्मा व भाई उपेंद्र दत्त शर्मा ने भी कांग्रेस छोड़ी है।
कांग्रेस नेता रितेश शर्मा धौलपुर नगर परिषद के पूर्व सभापति भी रह चुके हैं। अब रितेश शर्मा, उनकी मां व भाई ने बसपा के प्रदेशाध्यक्ष भगवान सिंह बाबा और राज्य सभा सांसद रामजी गौतम की मौजूदगी में बसपा ज्वाइन कर ली।

रितेश की मां मीनाक्षी शर्मा धौलपुर पंचायत समिति की कांग्रेस पार्टी से प्रधान रह चुकी हैं। पिता मुरारी लाल शर्मा धौलपुर नगर पालिका चेयरमैन भी धौलपुर पंचायत समिति प्रधान रहे हैं। दो बार बाड़ी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा, मगर हार गए थे।
कभी भाजपा कभी कांग्रेस
रितेश शर्मा पहले भाजपा में हुआ करते थे। साल 2010 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा की टिकट से सभापति का चुनाव लड़ा और जीते थे। बाद में राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा छोड़ वापस कांग्रेस में आ गए। अब कांग्रेस छोड़ बसपा में चले गए।












Click it and Unblock the Notifications