Rewanth Ram Khinvsar: हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका की हार की बड़ी वजह आई सामने, रेवंतराम डांगा कौन हैं?
Rewanth Ram MLA Khinvsar: राजस्थान उपचुनाव 2024 में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल अपना गढ़ खींवसर नहीं बचा पाए। खींवसर उपचुनाव में हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल को हार का सामना करना करना पड़ा है। 23 नवंबर को हुई मतगणना में खींवसर उपचनुाव 2024 की सभी 20 राउंड की मतगणना में भाजपा के रेवंतराम डांगा को 108628 वोट मिले हैं जबकि हनुमान बेनीवाल की पत्नी आरलएपी प्रत्याशी कनिका बेनीवाल को 94727 मिले हैं। डांगा की जीत का अंतर 13901 वोट है।
पत्नी कनिका बेनीवाल को खींवसर से विधायक बनाने के लिए सांसद हनुमान बेनीवाल और उनके छोटे भाई पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल ने पूरी ताकत लगा दी थी। ये दोनों भी खींवसर से विधायक रहे हैं। हनुमान बेनीवाल सुबह चार बजे तक वोट मांगते नजर आए थे, मगर वोटों का बिखराव रोकने में सफल नहीं हो सके। यही वजह है कि कनिका बेनीवाल हार गईं।
यह भी पढ़ें- Kanika Beniwal Net Worth: हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका के पास 32 लाख का सोना, पति के पास 1 लाख की बंदूक

राजस्थान उपचुनाव 2024 में खींवसर समेत सभी सातों सीटों झुंझुनूं, दौसा, देवली-उनियारा, चोरासी, रामगढ़, सलूंबर पर 13 नवंबर को मतदान व 23 नवंबर को मतगणना हुई है। खींवसर में सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना में भाजपा के रेवंतराम डांगा शुरुआत से ही बढ़त बनाए थे, जो अंत तक जारी रही। हालांकि एक बार कनिका बेनीवाल को 1602 वोटों की बढ़त मिली थी। कांग्रेस की रतन चौधरी 5454 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहींं।

खींवसर में कनिका बेनीवाल की हार की वजह
डॉ. रतन चौधरी कांग्रेस: प्रभावी ढंग से चुनाव प्रचार किया। पति भाजपा नेता रहे हैं। कोर वोटर नाराज।
कनिका बेनीवाल रालोपा: RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल को जाट वोटों का बिखराव चुनाव हरवा सकता है।
रेवंतराम डांगा भाजपा: हनुमान बेनीवाल को कड़ी टक्कर दी। महज दो हजार वोटों से हारे।
पति से हार का बदला पत्नी से
रेवंतराम डांगा पहले आरएलपी में हुआ करते थे। फिर भाजपा में आ गए और राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में खींवसर से प्रत्याशी बने। इस चुनाव में रेवंत राम डांगा को हनुमान बेनीवाल के सामने हार का सामना करना पड़ा था। हनुमान बेनीवाल को कड़ी टक्कर दी थी। इस वजह से भाजपा ने खींवसर उपचुनाव में फिर रेवंतराम डांगा पर दांव लगाया है।
हनुमान बेनीवाल का गढ़ है खींवसर
खींवसर नागौर जिले में है। नागौर (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) का हिस्सा खींवसर निर्वाचन क्षेत्र हनुमान बेनीवाल का गढ़ माना जाता है। वे 2008 से 2023 तक लगातार चार बार इस सीट से चुने गए हैं और एक उपचुनाव उनके भाई नारायण बेनीवाल ने 2019 में जीता था।
खींवसर उपचुनाव 2024 (Khinvsar by-election 2024, Dr. Ratan Chaudhary Congress vs Kanika Beniwal RLP vs Revantram Danga BJP)
मतदान के बाद फलोदी सट्टा बाजार ने अनुमान लगाया कि खींवसर में हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल का विधायक आसान नहीं है। भाजपा के रेवंतराम डांगा से कड़ी टक्कर मिली है। खींवसर विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय का प्रभाव माना जाता है। क्योंकि पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का गृह क्षेत्र है। इस सीट पर भाजपा ने आरएलपी छोड़कर आए रेवंतराम डांगा पर भरोसा जताया है। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का भी इस सीट पर प्रभाव देखा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications