RBSE Board Exam 2023: राजस्थान में 10वीं की बोर्ड परीक्षा आज से, छात्र-छात्राओं को रखना होगा इन बातों का ध्यान

Rajasthan Board Exam 2023: राजस्थान बोर्ड की 10वीं क्लास की परीक्षा आज से शुरू हो गई है, जो 11 अप्रैल को समाप्त होंगी। परीक्षा में शामिल हो रहे स्टूडेंट्स को बोर्ड की ओर से जारी विशेष दिशा-निर्देश का भी पालन करना होगा।

Rajasthan Board 10th Exam 2023

Rajasthan Board 10th Exam 2023 Updates: 10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा को लेकर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने टाइम टेबल जारी कर दिया था। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा जारी टाइम टेबल के मुताबिक, आज यानी 16 मार्च से 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। तो वहीं, 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा 09 मार्च से शुरू हो चुकी हैं। बता दें, आरबीएसई बोर्ड ने परीक्षा आयोजन के लिए प्रदेशभर में 6 हजार 81 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों पर परीक्षा सुबह 08:30 से 11:45 तक होगी।

10वीं क्लास की परीक्षाएं अंग्रेजी विषय के पेपर से आज शुरू हो गई। परीक्षाएं 11 अप्रैल, 2023 को व्यावसायिक विषयों के साथ समाप्त होंगी। बता दें कि इस बार हाईस्कूल की परीक्षा के 10 लाख 66 हजार 628 छात्र-छात्राओं पंजीकृत हैं। परीक्षा आयोजन को लेकर बोर्ड ने व्यापक स्तर पर इंताम किए हैं। संवेदनशी और अति-संवेदनशील परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। तो वहीं, छात्र-छात्राओं को एडमिट कार्ड लेकर ही परीक्षा केंद्र पर आधे घंटे पहले पहुंचना होगा। परीक्षा में शामिल हो रहे स्टूडेंट्स को बोर्ड की ओर से जारी विशेष दिशा-निर्देश का भी पालन करना होगा।

Recommended Video

    Rajasthan Paper Leak मामले में अवैध Coaching Centre पर चला Bulldozer | वनइंडिया हिंदी | *News

    इन बातों का रखना होगा ध्यान:-
    - समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए समय से करीब 30 मिनट पहले पहुंचना होगा।
    - परीक्षा देने के लिए छात्रों को स्कूल की यूनिफॉर्म में स्कूल पहचान पत्र के साथ जाना होगा।
    - परीक्षार्थी जीपीएस के साथ मोबाइल या कोई भी संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक सामान और सभी कोई वस्तु केंद्र पर नहीं ले जा सकते हैं।
    - बोर्ड ने छात्रों से अफवाह फैलाने और यूट्यूब, ट्विटर सहित व्हाट्सएप जैसी सोशल साइट्स पर किसी भी सामग्री को होस्ट करने से बचने के लिए भी कहा है।
    - एग्जाम सेंटर के अंदर अपनी पानी की बोलत, पेन, पेंसिल लेकर जाने की अनुमति होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+