Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Diwali on Ram Mandir Inauguration: भारत-पाक सीमा पर तनोट माता मंदिर में मनाई जा रही दिवाली

Diwali on Ram Mandir: यूं तो साल 2024 में दिवाली पर्व 1 नवंबर को मनाया जाएगा, मगर आज 22 जनवरी 2024 को अयोध्‍या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह के मौके पर भी देश में दिवाली मनाई जा रही है।

राम मंदिर उद्घाटन के पावन अवसर पर आज न केवल घर-घर दीप जलाए जाएंगे बल्कि मंदिरों में भी विशेष आयोजन हो रहे हैं। सुबह से ही पूजा-पाठ चल रहे हैं। आकर्षक ढंग से सजावट की गई है। शाम को दिवाली मनाई जाएगी।

Ram Mandir Inauguration

भारत पाकिस्‍तान बॉर्डर पर सीमा

भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर राजस्‍थान के जैसलमेर में तनोट माता का मंदिर है, जिसमें 21 जनवरी से रामचरित मानस का पाठ चल रहा था, जो 22 जनवरी को सुबह दस बजे तक जारी रहा।

दोपहर 12 बजे माता तनोट राय की आरती और प्रभु श्री राम जी की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में बड़ी स्क्रीन लगाई गई, जिसमें मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का लाइव टेलिकास्ट किया गया।

मीडिया से बातचीत में BSF सेक्टर नार्थ के DIG योगेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान की सीमा पर स्थित तनोट माता के मंदिर में 21 जनवरी को 24 घंटे अखंड रामायण का पाठ किया गया।

22 जनवरी की शाम को माता तनोट राय के मंदिर में दीपावली त्योहार की तरह समारोह होगा, जिसमें 1001 दीप और घंटियाली माता मंदिर में भी 1001 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+