राजपूत दूल्हे ने दहेज में ढाई लाख रुपए ठुकराए, शगून में 1 एक रुपया और नारियल लेकर की शादी
सीकर, 15 फरवरी। राजस्थान में शादियों की सीजन में कई दूल्हों ने समाज को दहेज के खिलाफ संदेश दिया है। इन दूल्हों ने लाखों का दहेज ठुकराकर शगून के तौर पर सिर्फ एक रुपया लेकर शादी की है।

कोयल गांव का जोधा परिवार
इन्हीं दूल्हों में शामिल है नागौर जिले के लाडनूं के गांव कोयल का जोधा परिवार के प्रताप सिंह। ग्राम दिवराला के अणत सिंह भवन में हुए सामेला में दूल्हा पक्ष ने शगुन के रूप में सिर्फ 1 रुपया और नारियल लेकर शादी की।

नहीं लिए ढाई लाख रुपए
सामेला रस्म में वधू पक्ष की ओर से सूबेदार गोवर्धन सिंह, मगन सिंह दशरथ सिंह, जय सिंह दुल्हन के पिता नवल सिंह शेखावत समेत रिश्तेदार एवं ग्रामवासी मौजूद रहे। दूल्हे प्रताप सिंह ने टीके के रूप में मिले 2.51 लाख रुपए लेने से इनकार किया।

9 फरवरी को हुई शादी
बता दें कि प्रताप सिंह राठौड़ हाल ही में 9 फरवरी 2022 को ही आकांक्षा शेखावत के साथ परिणय सूत्र में बंधे हैं। दूल्हे प्रताप सिंह ने पिता राजेंद्र सिंह राठौड़ की सीख पर चलकर टीके में ढाई लाख रुपए लेने से इनकार किया।

दूल्हा प्रताप सिंह निजी कंपनी में कार्यरत
बारात 9 फरवरी को भीलवाड़ा से सीकर के दिवराला ग्राम आई थी। मूलतः नागौर जिले की तहसील लाडनूं के कोयल जोधा ग्राम का निवासी है दूल्हे का परिवार। दूल्हा प्रताप सिंह निजी कंपनी में कार्यरत हैं।












Click it and Unblock the Notifications