अब मेधावी छात्रों की राह में पैसा नहीं बनेगा रोड़ा, विदेशों में कर सकेंगे पढ़ाई, सरकार उठाएगी खर्चा
जयपुर, 17 जून। राजस्थान सरकार राज्य के मेधावी छात्रों के लिए एक सुंदर स्कीम लेकर आई है, जिससे मां-बाप की आधी टेंशन कम हो जाएगी क्योंकि अब सरकार प्रतिभावान छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति स्कीम लेकर आई है जिसके तहत वो बच्चे जो विदेश में पढ़ना चाहते हैं लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से वो योग्य होते हुए भी वहां नहीं पहुंच पा रहे हैं । ऐसे लोगों की मदद अब गहलोत सरकार करने वाली है।

गहलोत सरकार राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना के तहत राजस्थान के 200 छात्रों को 50 सिलेक्टेड संस्थानों में हाई स्टडीज के लिए छात्रवृत्ति देगी। इस बारे में पूरी जानकारी राजस्थान एजुकेशन डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद है। इच्छुक छात्र-छात्राएं वहां जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
जिन 50 संस्थानों को चुना गया है उनमें ऑक्सफोर्ड, हार्वर्ड, स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान शामिल हैं। इस योजना के तहत राज्य सरकार छात्रों की पढ़ाई से लेकर ट्रैवलिंग जैसे खर्चे भी उठाएगी। आपको बता दें कि राज्य सरकार लगातार शिक्षा स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है। हाल ही में उसने राज्य में विद्या संबल योजना भी लागू की है, जिसके तहत राजस्थान के अब प्राइवेट शिक्षक भी सरकारी अंग्रेजी स्कूलों में बतौर गेस्ट फेकल्टी पढ़ा सकेंगे और इसके लिए उन्हें प्रति घंटे के हिसाब से 300 से 400 रुपये वेतन भी मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications