'पायलट के लिए कसीदे पढ़े थे, लेकिन अब बोल रहे अहंकार की भाषा, चांदना के ट्वीट पर बोले राजेंद्र राठौड़
अजमेर, 13 सितंबर: गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के अस्थि विसर्जन के दौरान आयोजित सभा में पुष्कर में सोमवार को तगड़ा हंगामा देखने को मिला। श्रद्धांजलि सभा में आए गहलोत समर्थक खेल मंत्री अशोक चांदना का पायलट समर्थकों ने जमकर विरोध किया। इतना ही नहीं जूते-बोतलें भी इस दौरान फेंकी गई। साथ ही वहां सचिन पायलट जिंदाबाद की भी नारेबाजी हुई। जिसका बाद नाराज अशोक चांदना ने ट्वीट कर अपनी भड़ास निकाली, जिस पर बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

दरअसल, यह सब वाक्या होने के बाद अशोक चांदना ने ट्वीट कर लिखा,"मुझ पर जूता फिंकवाकर सचिन पायलट यदि मुख्यमंत्री बने तो जल्दी से बन जाए क्योंकि आज मेरा लड़ने का मन नहीं है। जिस दिन मैं लड़ने पर आ गया तो फिर एक ही बचेगा और यह मैं चाहता नहीं हूं।" चांदना के इस बयान पर अब राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने बयान दिया है।
बीजेपी नेता ने कहा, "अशोक चांदना 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे' उस तर्ज़ पर अपनी खीझ मिटा रहे हैं... उन्होंने कई बार, कई जगहों पर सचिन पायलट के लिए कसीदे पढ़े थे। जिस तरह से उन्होंने बोला वह अहंकार की भाषा है। यह भाषा तानाशाही के शासन में हो सकती है।
गौरतलब है कि गुर्जर आरक्षण आंदोलन में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले किरोड़ी बैंसला की अस्थियों का विसर्जन पुष्कर के 52 घाटों पर सोमवार शाम को किया गया था। ऐसे में उनकी विरासत उनके बेटे विजय बैंसला को पगड़ी के पहनाकर सौंपी गई। इस कार्यक्रम में बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों के नेता पहुंचे। हालांकि सचिन पायलट कार्यक्रम में नहीं आ सकें।












Click it and Unblock the Notifications