Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan police: कौन हैं DSP राजेंद्र कुमार मीणा, जो युवक को मौत के मुंह से निकाल लाए, देखें वायरल VIDEO

RPS Rajendra Kumar Meena CPR Video: राजस्‍थान के बारां से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस अधिकारी हार्ट अटैक के बाद अचेत होकर जमीन पर गिरे युवक की जान बचाते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में दिखाए दे रहे पुलिस अफसर का नाम राजेंद्र कुमार मीणा हैं, जो बारां में डीएसपी पद पर सेवाएं दे रहे हैं। वन इंडिया से बातचीत में आरपीएस अफसर राजेंद्र कुमार मीणा ने पूरा वाक्‍या शेयर किया है।

Rajendra Kumar Meena DSP Rajasthan police

बारां डीएसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि 26 सितंबर को जलझूलनी एकादशी के मौके पर डोल शोभायात्रा निकाली गई थी। इस दौरान बारां में मेला भी भर था। शाम करीब साढ़े सात बजे धर्मादा चौराहे के पास एक अज्ञात युवक को हार्ट अटैक आ गया।

Recommended Video

    Rajasthan police: कौन हैं DSP राजेंद्र कुमार मीणा, जो युवक को मौत के मुंह से निकाल लाए

    इससे वह नीचे गिर गया। सब लोग उसे घेरकर खड़े थे। किसी के कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्‍या किया जाए? तब सूचना पाकर डीएसपी राजेंद्र कुमार मीणा वहां पहुंचे और बिना एक भी पल गवाएं युवक को CPR देने लगे।

    डीएसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि उन्‍हें भरोसा था कि सीपीआर देने से युवक की जान बच सकती है। उन्‍हें भरपूर कोशिश करनी चाहिए। कोशिश सफल रही और युवक कुछ ही देर में उठ खड़ा हुआ।

    बता दें कि डीएसपी राजेंद्र कुमार मीणा मूल रूप से गंगापुरसिटी जिले के गांव कुंजाला के रहने वाले हैं। बतौर डीएसपी बारां में पहली पोस्टिंग हैं। सीपीआर देते डीएसपी मीणा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इनकी तारीफ कर रहे हैं। एडीजी क्राइम एमएन दिनेश ने भी वीडियो शेयर किया है।

    इसी मेले में शाम चार बजे भी ऐसी घटना हुई थी, जिसमें अखाड़ा में प्रदर्शन करते करते युवक को हार्ट अटैक आ गया था। थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। दूसरा युवक को भी उसी तरह से हार्ट अटैक आया था। उसके लिए तो डीएसपी राजेंद्र कुमार मीणा मसीहा बनकर आए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+