Rajasthan News: अब राजेंद्र गुढ़ा के बेटे शिवम व शांति धारीवाल के पोते गर्वित ने भी मारी सियासी एंट्री

Rajendra Gudha vs Ashok Gehlot: राजस्‍थान में राजेंद्र गुढ़ा वर्सेज शांति धारीवाल में अब बेटे व पोते की भी सियासी एंट्री हो गई है। पूरे घटनाक्रम पर गुढ़ा के बेटे शिवम और धारीवाल के पोते गर्वित का भी बयान सामने आया है।

राजस्‍थान विधानसभा में राजेंद्र गुढ़ा द्वारा अपनी ही सरकार के खिलाफ बोलने के बाद शुरू हुआ सियासी संग्राम नया मोड़ लेता जा रहा है। गुढ़ा की मंत्री पद से बर्खास्‍तगी, लाल डायरी व महिला सम्‍मान यात्रा के बाद अब बेटे-पोते की भी एंट्री हो गई।

political Rajasthan

राजेंद्र सिंह गुढा के बेटे शिवम गुढ़ा और शांति धारीवाल के पोते गर्वित धारीवाल का बयान भी सामने आया है। राजेंद्र गुढ़ा व शांति धारीवाल के बीच सियासी मनमुटाव किसी से छुपा हुआ नहीं है। गुढ़ा ने धारीवाल के बारे में तो यहां तक कहा था कि उनका अलाइंमेंट बिगड़ गया।

मीडिया से बातचीत में राजेंद्र सिंह गुढ़ा के बेटे शिवम गुढ़ा ने कहा कि मेरे पिता हमेशा सच बोलते रहे हैं। मामले चाहे शांति धारीवाल वाला हो या अब राज्‍यमंत्री पद पर रहते हुए अपनी सरकार की सच्‍चाई बोलने का हो।

लाल डायरी के सवाल पर शिवम गुढ़ा ने कहा कि उन्‍हें लाल डायरी के बारे में ज्‍यादा तो नहीं पता, मगर इतना जानता हूं यह राजस्‍थान विधायक होटलों में बंद हुए तब की है। मुख्‍यमंत्री के कहने पर गुढ़ा वो डायरी निकालकर लाए थे।

इधर, शांति धारीवाल के पोते गर्वित धारीवाल ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा कि राजस्‍थान विधानसभा में एक विधायक ने विकास पुरुष शांति धारीवाला का माइक छीनने का प्रयास किया।

यह विडम्‍बना है कि जिस व्‍यक्ति ने राजस्‍थान की जनता की सेवा में 60 साल दिए हैं। उसके साथ यह सब हुआ। एक विधायक ने लाल डायरी का झूठा मामला उठाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+