राजस्थान युवा बोर्ड ने किया राजीव गांधी यूथ एक्सीलेंस सेंटर बनाने का फैसला
जयपुर, 26 जून। राजस्थान सरकार लगातार बच्चों और युवाओं के लिए लगातार काम कर रहे हैं, इसी क्रम में राजस्थान युवा बोर्ड ने राजीव गांधी यूथ एक्सीलेंस सेंटर बनाने का फैसला किया, जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे और इसके लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले गहलोत सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए खास व्यवस्था का इंतजाम किया है। अब सरकारी स्कूल में हफ्ते में दो दिन दूध मिलेगा, सरकार का मानना है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग होता है और दिमाग को भी पोषण की जरूरत होती है और सरकार की इस कोशिश से बच्चों को फायदा होगा और उनकी स्कूलों में उपस्थिति भी बढ़ेगी।
इससे पहले गहलोत सरकार ने प्रतिभावान छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति स्कीम योजना का ऐलान किया थाष जिसके तहत वो बच्चे जो विदेश में पढ़ना चाहते हैं लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से वो योग्य होते हुए भी वहां नहीं पहुंच पा रहे हैं ।
ऐसे लोगों की मदद अब गहलोत सरकार करेगी, जिसके तहत 200 छात्रों को 50 सिलेक्टेड संस्थानों में हाई स्टडीज के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। जबकि इससे पहले उसने राज्य में विद्या संबल योजना भी लागू की है, जिसके तहत राजस्थान के अब प्राइवेट शिक्षक भी सरकारी अंग्रेजी स्कूलों में बतौर गेस्ट फेकल्टी पढ़ा सकेंगे और उन्हें इसके लिए वेतन भी मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications