Rajasthan Rain Video: राजस्‍थान में इन जगहों पर बारिश व ओले, एक महिला की मौत व सात लोग झुलसे

Rajasthan Mosam News: राजस्‍थान में चुनावी गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदल चुका है। आगामी दो दिन तक सूबे में कई जगहों पर ओले गिर सकते हैं और बारिश भी हो सकती है। शेखावाटी समेत कई इलाकों में सोमवार सुबह से ही बूंदाबांदी का दौर जारी है। (वीडियो नीचे)

राजस्‍थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण राजस्‍थान में बारिश का सिलसिला शुरू हुआ है। दक्षिणी पश्चिमी जिलों में तेज हवाएं चलीं और ओले गिरे हैं। राजस्‍थान में मौसम का मिजाज बदलने से सर्दी का असर बढ़ गया है।

Rajasthan Weather update

मौसम विशषेज्ञ बताते हैं कि उत्‍तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हुआ है। अरब सागर से एक ट्रफ लाइन बनने से साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन सिस्‍टम डवलप हुआ है। नमी मिलने से बाड़मेर, जालोर, जैसलमेर एरिया में बारिश हुई। सबसे ज्‍यादा 17 एमएम पानी बाड़मेर में बरसा है।

उधर, आकाशीय बिजली गिरने से पाली जिले में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, उदयपुर में पांच और बांसवाड़ा में दो लोग झुलसे हैं। आगामी दिनों के लिए मौसम विभाग का अनुमान है कि बूंदी, कोटा, झालावाड़, उदयपुर, सवाई माधोपुर व इनके आस-पास के इलाकों में बारिश व ओले गिर सकते हैं।

तापमान में गिरावट, सर्दी बढ़ी

मौसम में बदलाव की वजह से तापमान में 5 से 8 डिग्री की गिरावट हुई है। इसके कारण सर्दी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। शीत लहर ने भी ठिठुरन बढ़ाई है। बांसवाड़ा, जालोर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, पाली, बीकानेर, श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ में बूंदाबांदी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+