Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून का कहर, 10 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में जनजीवन प्रभावित
Rajasthan Weather Update:राजस्थान में मानसून का दौर फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा। मौसम केंद्र जयपुर ने अगले दो हफ्तों तक मानसून के एक्टिव रहने का अनुमान जताया है। शुक्रवार को राज्य के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बीते 24 घंटे में कई जिलों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ में 5 इंच से ज्यादा (135MM) बरसात दर्ज हुई, वहीं झालावाड़ के डग में 110MM और कोटा के दिगोद व सीकर के नीमकाथाना में 51MM बारिश हुई। जयपुर समेत कई जगह दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही।

लगातार हो रही बारिश अब हादसों का कारण भी बन रही है। उदयपुर के सलूंबर इलाके में एक शिक्षक बाइक समेत नदी में बह गए। भीलवाड़ा में नहाने गई दो सहेलियां पानी का स्तर अचानक बढ़ने से डूब गईं। नदियों में उफान और ग्रामीण इलाकों में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त है।
Rajasthan Rain: मानसून 10 सितंबर तक रहेगा सक्रिय
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, वर्तमान में मानसून ट्रफ गंगानगर से होते हुए मध्य भारत तक सक्रिय है और इसके असर से अगले 10 सितंबर तक राजस्थान में मानसून की सक्रियता बनी रहेगी। इस दौरान औसत से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
कहां कितनी बारिश हुई (पिछले 24 घंटे)
जिला / स्थान बारिश (MM)
- बांसवाड़ा (सज्जनगढ़) 135
- बांसवाड़ा (कुशलगढ़) 67
- झालावाड़ (डग) 110
- झालावाड़ (पचपहाड़) 47
- बूंदी (नैनवां) 53
- अलवर (रामगढ़) 31
- दौसा (सिकराय) 31
- दौसा (कुंडल) 23
- भरतपुर (कुम्हेर) 25
- धौलपुर (बाड़ी) 21
- डूंगरपुर (धंबोला) 22
- डूंगरपुर (आसपुर) 20
- जयपुर (चौमूं) 40
- जयपुर (फागी) 21
- कोटा (दिगोद) 51
- कोटा (चेचट) 24
- सवाई माधोपुर (बौंली) 39
- सवाई माधोपुर (चौथ का बरवाड़ा) 21
- सीकर (नीमकाथाना) 51
- सिरोही (माउंट आबू) 20
- टोंक (पीपलू) 44
- उदयपुर (नयागांव) 21
श्रीगंगानगर, प्रतापगढ़, नागौर, हनुमानगढ़, चित्तौड़गढ़, बारां, अजमेर समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश दर्ज हुई।












Click it and Unblock the Notifications