Rajasthan Weather Today: नवंबर में ही राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप, इस इलाके में पड़ रही गलाने वाली ठंड
Rajasthan Weather Today: हिमालय के ऊपरी हिस्सों और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों पर भी दिखने लगा है। राजस्थान में नवंबर के शुरुआत से ही ठंड पड़ने लगी है। पिछले तीन दिनों से शेखावटी हिस्से में शीतलहर भी चली है। ज्यादातर शहरों के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम है। सोमवार को सीकर और टोंक में शीतलहर चली है, जबकि नागौर में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा और आसमान पूरी तरह साफ नजर आया। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह बारिश की संभावना नहीं है। अगले तीन दिनों में तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। कुछ हिस्सों में शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया गया है।

Rajasthan Weather Today: बर्फबारी ने बढ़ाई सर्दी
- आईएमडी के हालिया अलर्ट के मुताबिक, उत्तर भारत की पहाड़ियों पर हुई बर्फबारी के बाद ठंडी हवाएं सीधे राजस्थान की ओर बढ़ रही हैं। इस वजह से सर्दी का असर और तेज हुआ है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: आसाराम को मिली 6 महीने की बेल, जोधपुर के अस्पताल से निकलकर जाने अब कहां बनाया ठिकाना?
- मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार से पांच दिन तक राज्य में मौसम स्थिर रहेगा। दिन में हल्की धूप रहेगी, जबकि सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन महसूस होगी।
- शेखावाटी क्षेत्र में उत्तरी हवाएं सक्रिय हैं, जिसके चलते मिट्टी तेजी से ठंडी हो रही है। तापमान में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। इसी क्षेत्र में शीतलहर भी चल रही है।
- मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 नवंबर से शुरू हो रहे चक्रवाती तूफान का असर प्रदेश में देखने को मिलेगा और ठंड बढ़ेगी।
IMD ने जारी किया अलर्ट, सुबह-शाम पड़ेगी काफी ठंड
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि प्रदेश में सर्दी की आमद हो चुकी है। अगले कुछ दिनों तक राजस्थान में शुष्क मौसम बना रहेगा। जयपुर और अजमेर संभागों में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 नवंबर से रात के तापमान में और गिरावट आएगी। 14 नवंबर तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में सुबह-शाम में कड़ाके की ठंड महसूस होने लगेगी। इस बार सामान्य से ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार टैंकर ने बेकाबू होकर मचाई भारी तबाही, टक्कर से उखड़ा बूथ












Click it and Unblock the Notifications