Rajasthan Weather: राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 3 दिन तक जमकर बरसेंगे बादल

Rajasthan Weather: राजस्थान में अक्टूबर के महीने में हो रही बिन मौसम की बरसात ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 5 और 6 अक्टूबर को बारिश होने की संभावना जताई है। बीकानेर, जयपुर, उदयपुर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में अक्टूबर में हो रही बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों को परेशानी में ला दिया है। ओलावृष्टि की वजह से फसलों के खराब होने की आशंका है। मौसम विभाग ने अपने अलर्ट में बताया है कि अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से भारी बारिश होने का अनुमान जाहिर किया गया है।

Rajasthan Weather imd alert

Rajasthan Weather: नया पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय

मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर पर बन रहे नमी वाले दबाव का असर पूरे देश के मौसम पर नजर आ रहा है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान, हरियाणा, पंजाब समेत अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक हल्की से लेकर मध्यम और भारी स्तर तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 8 अक्टूबर से अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा। अलवर, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपुलती-बहरोड़, सीकर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर में ओलावृष्टि को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather: मानसून की विदाई के बाद झमाझम बारिश ने दी किसानों को टेंशन, इन 12 जिलों में येलो अलर्ट

अक्टूबर में ही लोगों को हो रहा सर्दी का अहसास

अक्टूबर में हो रही बारिश की वजह से अभी से ठंड का असर दिखने लगा है। श्रीगंगानगर में सुबह के समय ही पेड़-पौधों पर हल्की ओस दिखने लगी है। लोगों को हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। गुलाबी ठंड की शुरुआत दिखने लगी है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, अचानक हो रही बारिश की वजह से खेतों में पानी भर गया है जिससे खरीफ की फसल के खराब होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Crime: पत्नी का चल रहा था बॉयफ्रेंड के साथ 'सीक्रेट टॉक', पति को लगी भनक तो उठाया ये खौफनाक कदम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+