Rajasthan Crime: पत्नी का चल रहा था बॉयफ्रेंड के साथ 'सीक्रेट टॉक', पति को लगी भनक तो उठाया ये खौफनाक कदम
Rajasthan Crime: राजस्थान के करौली कस्बे में एक महिला को पति से छुपकर प्रेमी से बात करने की खौफनाक सजा मिली। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, महिला अपने पति से छुपकर रोज घंटों प्रेमी से बात करती थी। कई बार दोनों की अकेले में मुलाकात भी होती थी। पति को जब इसकी भनक लगी तो उसने खौफनाक कदम उठाया। शख्स ने पत्नी और उसके प्रेमी दोनों को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद दोनों की लाश ले जाकर जंगल में फेंक दी। हालांकि, पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक 35 साल के निरंजन मीणा और रंजीता का अफेयर लंबे समय से चल रहा था। दोनों के प्रेम प्रसंग की वजह से आरोपी पति भूरा मीणा काफी नाराज रहता था। सामाजिक बदनमी से बचने के लिए वह अपनी पत्नी को लेकर करौली आकर रहने लगा था। यहां भी पत्नी रोज घंटों अपने प्रेमी से बात किया करती थी।

Rajasthan Crime: पति ने पत्नी और प्रेमी दोनों को मौत के घाट उतारा
पुलिस ने बताया कि आरोपी भूरा मीणा ने कई बार अपनी पत्नी को प्रेम संबंध खत्म करने के लिए कहा, तो उसने इससे साफ इनकार कर दिया। शिकायतकर्ता भंवरलाल मीणा (निरंजन के पिता) ने बताया कि 26 सितंबर को उनका बेटा घर से काम के लिए निकला, लेकिन फिर वापस नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और दूसरी डिटेल्स खंगाली, तो पता चला कि रंजीता भी लापता है। इसके बाद शक की सुई आरोपी पति की ओर घूमने लगी। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की, तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसने हत्या के बाद जंगल में जिस जगह पर शव को छुपाया था उसकी लोकेशन भी बता दी।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather: मानसून की विदाई के बाद झमाझम बारिश ने दी किसानों को टेंशन, इन 12 जिलों में येलो अलर्ट
हत्या के आरोप में अब तक 3 गिरफ्तारी
पुलिस ने दोनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी लोकेश सोनवाल ने बताया कि आरोपी पति ने अपने रिश्तेदारों की मदद से पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। आरोपी के दो और रिश्तेदारों ने इसमें मदद की थी। दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर पूछताछ की जा रही है। कॉल डिटेल्स के अलावा दूसरे साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Cough Syrup Deaths: सरकारी अस्पताल में मिला कफ सिरप बना काल, 9 मासूमों की हुई मौत












Click it and Unblock the Notifications