Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, शीतलहर तड़पाएगी या होगा खुशनुमा मौसम?
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: राजस्थान में अब सर्दी अपने तीखे तेवर दिखाने को तैयार है। दिसंबर की शुरुआत के साथ ही तापमान में तेज गिरावट और उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवाओं का असर दिख रहा है। प्रदेश के मौसम में भी काफी बदलाव नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने 4 दिसंबर से शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। कोल्डवेव को देखते हुए कई जिलों में अलर्ट घोषित किया गया है। छोटे बच्चों के स्कूल का समय भी मौसम को देखते हुए बदला गया है।
मौसम विभाग ने झुंझुनूं, सीकर और चूरू समेत शेखावाटी क्षेत्र के लिए शीतलहर का विशेष अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में सुबह और शाम की ठंड तेजी से बढ़ रही है। हालांकि, दिन में हल्की धूप खिलने से लोगों को राहत जरूर मिल रही है। उत्तर भारत के हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से मरू प्रदेश का मौसम भी प्रभावित हो रहा है।

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लूणकरणसर रहा सबसे ठंडा
- राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट साफ देखी जा सकती है। बीकानेर के लूणकरणसर में न्यूनतम तापमान 4.7°C रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
- सीकर में 6.6°C, गंगानगर में 6.9°C, चूरू में 9°C और बीकानेर शहर में 9.3°C तापमान दर्ज किया गया।
- शीतलहर की स्थिति बनी रहने के कारण शेखावाटी में अगले कुछ दिनों तक तापमान 4 से 6 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: जयपुर पुलिस का 'पार्टीबाजों' पर सख्त एक्शन, देर रात मौज-मस्ती करनेवालों की अब खैर नहीं!
Rajasthan Weather: पश्चिमी विक्षोभ का असर हो रहा खत्म
आईएमडी के अलर्ट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने के बाद अब प्रदेश में सर्दी के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। उत्तर-पूर्वी राजस्थान में तापमान तेजी से गिरा है, जबकि दक्षिण-पश्चिमी जिलों में पारा थोड़ा बढ़ा है। पाली में तापमान जहां 16.2°C रिकॉर्ड हुआ, तो बीकानेर संभाग के लूणकरणसर में यह केवल 4.7°C तक ही पहुंचा।
जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, 'पहाड़ी इलाकों में चल रही ठंडी हवाओं का असर अब राजस्थान पर साफ दिखाई देने लगा है। अगले दो से तीन दिनों में सर्द हवाएं और तेज़ होंगी, जिससे शीतलहर की स्थिति और गंभीर होने की संभावना है।' राजधानी जयपुर में भी सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। दिन में मौसम थोड़ा सुहावना रहता है, लेकिन रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather Forecast: IMD का 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट, बारिश और ठंड का डबल अटैक












Click it and Unblock the Notifications