Rajasthan Weather: तमिलनाडु से लेकर राजस्थान तक चक्रवाती तूफान का असर, बारिश और ठंड के साथ कोहरे की मार
Rajasthan Weather: नवंबर के आखिरी सप्ताह में पूरे भारत के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिला है। चक्रवाती तूफान दित्वा की वजह से मौसम ने उत्तर से दक्षिण तक कोहराम मचा दिया है। दित्वा के अलावा राजस्थान में बन रहे नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से इस सप्ताह ठंड के साथ बारिश का असर देखने को मिला। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार (30 नवंबर) को जयपुर-उदयपुर और अजमेर समेत कई शहरों में बारिश हो सकती है।
उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने लगा है। जयपुर मौसम केंद्र ने रविवार को हल्की बारिश के साथ कुछ हिस्सों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। दिसंबर के पहले सप्ताह से शेखावटी समेत प्रदेश के बड़े हिस्से में शीतलहर का असर दिख सकता है।

Rajasthan Weather: जयपुर-उदयपुर में बारिश का अलर्ट
- राजस्थान में 30 नवंबर को मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। जयपुर और उदयपुर में मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने सुबह घना कोहरा छाने की आशंका जताई, जबकि दिन में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस बदलाव के कारण तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
- हाल ही में हुई बारिश ने प्रदेश में ठंड को और बढ़ा दिया है। अब नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम फिर से बदलेगा। दिसंबर से राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश में भी शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather Forecast: IMD का 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट, बारिश और ठंड का डबल अटैक
उत्तर भारत में बढ़ रही ठंड, शीतलहर का असर तेज
उत्तर भारत में ठंड तेजी से बढ़ रही है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल और राजस्थान सहित कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण उत्तर मैदानी इलाके की ठंड और बढ़ सकती है। कई शहरों में सुबह और देर शाम कोहरा छाने लगा है, जिससे विजिबिलिटी कम हो रही है।
IMD Alert: दक्षिण भारत में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से दक्षिण भारत के तटीय राज्यों में अगले 24 घंटों में मौसम बेहद खराब रह सकता है। हवा की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। समुद्री इलाकों में रहने वाले मछुआरों को समुद्र किनारे जाने से सख्त मना किया गया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। चक्रवाती तूफान दित्वा फिलहाल बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी हिस्से में स्थित है। यह तेजी से तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ रहा है।
मौसम विभाग का कहना है कि इसके असर से कई इलाकों में बिजली गिरने, पेड़ों के गिरने और तटीय क्षेत्रों में पानी भरने जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं। कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं और आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट मोड पर हैं।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: जयपुर पुलिस का 'पार्टीबाजों' पर सख्त एक्शन, देर रात मौज-मस्ती करनेवालों की अब खैर नहीं!












Click it and Unblock the Notifications