Rajasthan Weather: जयपुर-सीकर समेत इन जिलों में येलो अलर्ट, शीतलहर के साथ कोहरे का कहर
Rajasthan Weather forecast: दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। चक्रवाती तूफान सेन्यार (Cyclone Senyar) का असर एशियाई देशों पर बड़े पैमाने पर हो रहा है। इस तूफान की वजह से दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी ओर राजस्थान में भी कई जिलों में बारिश की संभावना देखकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, प्रदेश में हो रही बारिश सेन्यार की वजह से नहीं, बल्कि एक नए तरह के वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हो रही है।
जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, राजस्थान में बारिश की चेतावनी चक्रवात सेन्यार से सीधे तौर पर नहीं जुड़ी है। यहां पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसम प्रणाली के कारण हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने दिसंबर के पहले सप्ताह से ही शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया है।

Rajasthan Weather forecast: दिसंबर में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में 29 और 30 नवंबर को घना कोहरा (Dense Fog) नजर आ सकता है। जयपुर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, बारां, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ और सलूम्बर जिलों के लिए येलोअलर्ट जारी किया है। सुबह और देर रात विजिबिलिटी बेहद कम होने की संभावना है, जिससे सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather Forecast: IMD का 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट, बारिश और ठंड का डबल अटैक
दिसंबर की शुरुआत से ही मध्य प्रदेश और राजस्थान में शीतलहर पड़ सकती है। इसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों से यात्रा करते समय सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 48 घंटे दक्षिण और उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे।
IMD ने देश के 6 राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
- मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, तूफान सेन्यार तेजी से मलक्का जलडमरूमध्य और इंडोनेशिया के उत्तर-पूर्वी हिस्से की ओर बढ़ रहा है।
- भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताज़ा अपडेट के अनुसार, तूफान के केंद्र में हवाओं की रफ्तार 70-80 किमी प्रति घंटा चल रही है, जबकि लैंडफॉल के समय इसकी रफ्तार बढ़कर 90 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
- IMD ने बताया कि तूफान की आगे की दिशा अंडमान व निकोबार द्वीप समूह और दक्षिणी भारत के कई राज्यों पर प्रभाव डाल सकती है।
- तटीय इलाकों में समुद्र उफान पर रहने की संभावना है। ऐसे में मछुआरों को सख्त चेतावनी जारी की गई है कि वे अगले कुछ दिनों तक समुद्र के किनारे से दूर रहें और किसी भी प्रकार की समुद्री गतिविधि न करें।
- मौसम विभाग ने अंडमान-निकोबार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के साथ 100 किमी प्रति घंटा तक की तेज हवाओं की संभावना जताई है।
- इन राज्यों के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है और प्रशासन को आपदा प्रबंधन व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढें: Rajasthan News: जयपुर पुलिस का 'पार्टीबाजों' पर सख्त एक्शन, देर रात मौज-मस्ती करनेवालों की अब खैर नहीं!












Click it and Unblock the Notifications