Rajasthan Weather Today: चक्रवाती तूफान का असर राजस्थान तक पहुंचा, ठंड के साथ बारिश बढ़ाएगी प्रदेश में ठिठुरन
Rajasthan Weather Today: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने साइक्लोन के असर से प्रदेश के मौसम में बदलाव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, मलेशिया और मलक्का जलडमरूमध्य के आसपास बना निम्न दबाव का क्षेत्र तेजी से सक्रिय हो रहा है। इसका असर अगले 48 घंटे में भारत के अलग-अलग हिस्सों तक नजर आ सकता है। अगले 48 घंटों के भीतर दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल यह प्रणाली पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रही है। अनुमान है कि अगले 24 घंटों में यह दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर एक दवाब के रूप में और मजबूत हो जाएगी। इस वजह से राजस्थान के बड़े हिस्से में गुरुवार और शुक्रवार (27-28 नवंबर) को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

IMD Alert में बारिश का अनुमान
- आईएमडी के अनुसार, सुबह के उपग्रह आंकड़ों में इस सिस्टम का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। दक्षिणी अंडमान सागर, मलक्का जलडमरूमध्य और आसपास के समुद्री क्षेत्रों में बादल तेजी से विकसित हो रहे हैं।
- मौसम विभाग के मुताबिक, समुद्र में हवाओं की गति फिलहाल 15-20 समुद्री मील के आसपास है, जो आगे बढ़कर 30 समुद्री मील तक जा सकती है।
- मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल समुद्र की स्थिति मध्यम है। चक्रवात बनने के बाद समुद्री गतिविधियों पर असर पड़ सकता है। इसके चलते मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह जारी की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: जयपुर पुलिस का 'पार्टीबाजों' पर सख्त एक्शन, देर रात मौज-मस्ती करनेवालों की अब खैर नहीं!
Rajasthan Weather Today: 27-28 नवंबर को बारिश का अनुमान
जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो रहा है जिसका सीधा असर राजस्थान के मौसम पर पड़ सकता है। मौसम केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राज्य के कई हिस्सों में 27 और 28 नवंबर को हल्की बारिश की संभावना है। 27 नवंबर को जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ भागों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है। 28 नवंबर को अजमेर और जयपुर संभाग के क्षेत्रों में भी बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
राजस्थान में ठंड का बरपेगा कहर
आईएमडी ने आगे कहा कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश के बाद मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट जारी रहेगी। बीती रात सीकर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है।
आने वाले दिनों में उत्तरी राजस्थान में ठंड और बढ़ने की उम्मीद है, जबकि पूर्वी राजस्थान में बादल छाए रहने के चलते तापमान में मामूली बढ़त देखी जा सकती है। चक्रवाती तंत्र और पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त प्रभाव से अगले 72 घंटे देश के कई हिस्सों के मौसम में महत्वपूर्ण उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में ठंड के साथ बारिश की दोहरी मार, IMD ने जारी किया अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications