Sawai Mansingh Stadium में नहीं हो पाएंगे अब IPL 2026 के मुकाबले? NGT का बड़ा एक्शन, जारी किया नोटिस

Sawai Mansingh Stadium IPL 2026: देश के प्रमुख क्रिकेट स्टेडियमों में पानी की बर्बादी और पर्यावरण नियमों की अनदेखी अब भारी पड़ने वाली है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भूजल के बेतहाशा दोहन और अपशिष्ट जल प्रबंधन में कोताही बरतने पर सख्त रुख अपनाते हुए जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) स्टेडियम समेत देश के 6 बड़े स्टेडियमों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

ट्रिब्यूनल ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि खेल के नाम पर प्राकृतिक संसाधनों का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं होगा। यदि स्टेडियम प्रशासन निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब पेश करने में विफल रहते हैं, तो वहां होने वाली सभी खेल गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जा सकती है। इससे न केवल क्रिकेट के रोमांच पर ब्रेक लगेगा, बल्कि आयोजकों को भी भारी वित्तीय क्षति उठानी पड़ सकती है।

Sawai Mansingh Stadium IPL 2026

इन 6 बड़े स्टेडियमों पर गिरी गाज

NGT की इस कार्रवाई ने देश के कई क्रिकेट बोर्ड और प्रबंधन समितियों की नींद उड़ा दी है। नोटिस की जद में आए स्टेडियम निम्नलिखित हैं:

  • सवाई मानसिंह स्टेडियम (SMS), जयपुर
  • अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
  • डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई
  • इकाना स्टेडियम, लखनऊ
  • बाराबती स्टेडियम, कटक
  • शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर

इन सभी से पूछा गया है कि वे मैदान की सिंचाई के लिए भूजल का उपयोग क्यों कर रहे हैं और अब तक शोधित पानी (Treated Water) के विकल्प को क्यों नहीं अपनाया गया।

ये भी पढ़ें: IPL में 2026 में नया विवाद, सिगरेट के धुंए से छल्ले बनाता पकड़ा गया स्टार खिलाड़ी, वीडियो वायरल

RTI कार्यकर्ता की याचिका ने खोला पानी का खेल

यह पूरा कानूनी मामला राजस्थान के अलवर निवासी सामाजिक व RTI कार्यकर्ता हैदर अली द्वारा वर्ष 2021 में दायर की गई एक याचिका से शुरू हुआ। सुनवाई के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए कि कई स्टेडियमों ने पूर्व में दिए गए निर्देशों की अवहेलना की और सेंट्रल ग्राउंड वाटर अथॉरिटी (CGWA) को अनिवार्य रिपोर्ट भी साझा नहीं की। रिपोर्ट के अनुसार, 27 मार्च और 7 अप्रैल 2026 को ईमेल के जरिए स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन स्टेडियम प्रशासनों की ओर से कोई उत्तर नहीं दिया गया, जिसके बाद NGT ने यह कड़ा कदम उठाया।

जयपुर में होने वाले इन IPL मैचों पर संकट के बादल

सबसे अधिक चिंता जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को लेकर है, जो राजस्थान रॉयल्स का घरेलू मैदान है। यदि NGT कड़ा फैसला लेता है, तो आगामी मुकाबलों का वेन्यू बदला जा सकता है:

25 अप्रैल 2026: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

1 मई 2026: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

9 मई 2026: राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस

19 मई 2026: राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

पर्यावरण संरक्षण पर NGT के तीखे सवाल

सुनवाई के दौरान ट्रिब्यूनल ने इस बात पर गहरी चिंता जताई कि मैदानों को हरा-भरा रखने के लिए शुद्ध भूजल का उपयोग किया जा रहा है, जबकि शहरों में पानी का संकट गहराता जा रहा है। NGT ने स्टेडियमों से जवाब मांगा है कि:

  • मैदान की सिंचाई के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के शोधित पानी का उपयोग क्यों नहीं हो रहा?
  • स्टेडियम परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को अब तक प्रभावी ढंग से लागू क्यों नहीं किया गया?
  • पर्यावरण सुरक्षा मानकों के अनुपालन की स्थिति क्या है?

अब सबकी निगाहें स्टेडियम प्रशासनों के जवाब पर टिकी हैं। यदि प्रशासन ठोस कार्ययोजना पेश नहीं कर पाता है, तो IPL 2026 के अंतिम दौर के मैचों का शेड्यूल पूरी तरह बिगड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: Jaipur Airport: शारजाह के लिए सीधी उड़ान शुरू, जयपुर-मुंबई रूट पर यात्रियों की फजीहत, पहले ही दिन फ्लाइट कैंसिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+