जनता के लिए पार्टी संगठन को मजबूत करेगी राजस्थान सरकार ,सीएम गहलोत ने कही ये बात
जयपुर, 3 जून। राजस्थान सरकार इन दिनों अपनी जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है। उसका मकसद राज्य की प्रजा तक उसकी ओर से किए जा रहे कार्यों को पहुंचाना है लेकिन इससे पहले सरकार ने पार्टी को संगठन को मजबूत करने का भी अहम फैसला लिया है। इस बारे में बात करते हुए सीएम गहलोत ने कहा है कि' जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अब कांग्रेस संगठन को मजबूत किया जाएगा।'

उन्होंने कहा कि 'अब जिला, ब्लॉक, मंडल और वार्ड स्तर के सदस्यों को अलग जिम्मेदारी दी जाएगी , जिसे पार्टी का संगठन को मजबूती मिले और हमारी बात सीधे जनता तक पहुंचे क्योंकि कांग्रेस का एक ही मकसद है और वो है राज्य की जनता के हित में काम करना।'
उन्होंने ये भी कहा कि 'हमारा संगठन ये भी बताएगा कि आखिर बीजेपी की कथनी और करनी में कितना अंतर है। महंगाई और बेरोजगारी के नाम पर भाजपा सत्ता में आई थी लेकिन आज वो खुद ही इस मुद्दे को भूल गई है और वो धर्म के नाम पर लोगों को भड़का रही है और भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि हमने अपने बजट में 800 फैसले लिए थे जिसमें से 450 फैसले लागू भी हो गए हैं। हमारा मकसद केवल जनता की सेवा और उसके हित में काम करना है और हम लगातार इसके लिए प्रयास करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।'
'भाजपा बदले की भावना के साथ काम कर रही है'
इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी सरकार की आलोचना करते हुए कहा था कि 'भाजपा बदले की भावना के साथ काम कर रही है।' ED की ओर से कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस जारी होने पर भड़के अशोक गहलोत ने कहा था कि 'सबकुछ भाजपा के इशारे पर हो रहा है।'












Click it and Unblock the Notifications