Rajasthan Lok Sabha Election 2024: राजस्थान के दिग्गजों गहलोत, राजे, बिरला के इलाके में कितना मतदान?
Rajasthan Voting Update: आम चुनाव 2024 के दूसरे चरण में आज 26 अप्रैल को राजस्थान में लोकसभा की 25 में से 13 सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह 11 बजे तक कुल 26.84 प्रतिशत डाले जा चुके हैं।
दूसरे चरण के मतदान में राजस्थान की कई सीटों पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे सिंधिया, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व कैलाश चौधरी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

सुबह 11 बजे कहां कितना प्रतिशत मतदान?
अजमेर- 24.43, बांसवाड़ा-30.04, बाड़मेर-29.58, भीलवाड़ा-25.15, चित्तौड़गढ़-26.48, जालोर-सिरोही-28.50, झालावाड़-बारां-28.88, जोधपुर-25.75, कोटा-28.30, पाली-24.62, राजसमंद-25.58, टोंक-सवाई माधोपुर-24.00, उदयपुर-27.46
जोधपुर में कितना मतदान? (How much voting in Jpdhpur)
राजस्थान की हॉट सीट जोधपुर अशोक गहलोत व गजेंद्र सिंह शेखावत दोनों का ही इलाका है। अशोक गहलोत जोधपुर के सरदारपुरा से हैं जबकि इस बार गहलोत के बेटे वैभव गहलोत जोधपुर की बजाय जालोर-सिरोही सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। गजेंद्र सिंह शेखावत लगातार दो बार जोधपुर सांसद रह चुके हैं।
जोधपुर संसदीय क्षेत्र की आठ विधानसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 25.75%वोट डाले गए हैं। जोधपुर में 24.27%, लोहावट में 24.87%, लुनी में 21.33%, फलोदी में 25.49%, पोकरण में 30.69%, सरदारपुरा में 25.25%, शेरगढ़ में 25.69%, सूरसागर में 29.65% वोट डाले गए हैं।
झालावाड़ में कितना मतदान? (How much voting in Jhalawar)
झालावाड़-बारां संसदीय क्षेत्र पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का गढ़ है। वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह यहां से साल 2004 से सांसद बनते आ रहे हैं। खुद वसुंधरा 1989 से सांसद रही हैं। वर्तमान में वसुंधरा राजे झालवाड़ के झालरापाटन से विधायक है। साल 2003 से काबिज हैं।
झालावाड़-बारां संसदीय क्षेत्र की आठ विधानसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 28.88%वोट डाले गए हैं। अंता में 25.10%, बारां-अटरू में 29.59%, छबड़ा में 28.66%, झालरापाटन में 27.83%, खानपुर में 28.65%, किशनगंज में 31.90%, मनोहरथाना में 29.67%, दग में 29.48% वोट डाले गए हैं।
कोटा में कितना मतदान? (How much voting in Kota)
कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। ओम बिरला लगातार दो बार से सांसद हैं। इस बार ओम बिरला का मुकाबला कभी उन्हीं के खास रहे प्रहलाद गुंजल से है। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में गए गुंजल बिरला के सामने चुनाव लड़ रहे हैं।
कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र की आठ विधानसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 28.30% वोट डाले गए हैं। बूंदी में 28.53%, केशोरायपाटन में 27.40%, कोटा नार्थ में 28.51%, कोटा साउथ में 26.51%, लाडपुरा में 28.92%, पिपलदा में 26.92%, रामगंज मंडी में 30.20%, सांगोद में 29.82% वोट डाले गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications