8 फरवरी से कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थी जा सकेंगे स्‍कूल: अशोक गहलोत

जयपुर। कोरोना काल के बाद राजस्‍थान सरकार ने अब स्‍कूलों को खोलने का फैसला किया है। राजस्थान सरकार ने आगामी आठ फरवरी से स्कूलों को कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों और कॉलेजों को स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष और स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए कोविड-19 प्रोटोकाल शर्तों के सख्ती से पालन के साथ खोलने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही, सभी सिनेमा हाल, थियेटर और स्विमिंग पूल आदि भी खुल सकेंगे।

8 फरवरी से कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थी जा सकेंगे स्‍कूल: अशोक गहलोत

सामाजिक एवं अन्य आयोजनों में 200 लोगों तक उपस्थिति की छूट होगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आने और स्थिति के नियंत्रण में रहने के दृष्टिगत समीक्षा बैठक में ये महत्वपूर्ण निर्णय लिए। बैठक में पटाखों की दुकानों तथा विभिन्न धर्मों के मेलों के आयोजन के विषय में पूर्व में लगाए गए प्रतिबन्धों में शिथिलता देने के लिए नए दिशा-निर्देश तैयार करने का भी निर्णय लिया गया।

गहलोत ने अधिकारियों को स्कूलों-कॉलेजों में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ने पर संक्रमण को रोकने के लिए प्रोटोकाल पालन के प्रति अधिक सजग रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों को कक्षा 9 से 12 तक विद्यार्थियों की तरह कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए भी 50 प्रतिशत उपस्थिति सहित हेल्थ प्रोटोकाल के पूर्ण पालन की शर्त के साथ ही खोलने की अनुमति होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+