Rajasthan School Closed: कड़ाके की ठंड की वजह से बढ़ी छुट्टियां, जयपुर-कोटा समेत 15 जिलों का अपडेट
Rajasthan School Closed: राजस्थान में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान में लगातार गिरावट और घने कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ठंड और शीतलहर के असर को देखते हुए स्कूलों की सर्दी की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के बाद राजस्थान सरकार और जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश के 15 जिलों में स्कूलों में बच्चों की छुट्टी 8 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। हालांकि, इस दौरान शिक्षकों और स्टाफ को स्कूल आना होगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड बनी रहेगी। न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान है। उत्तरी राजस्थान में शीतलहर चलने की चेतावनी दी गई है। इसी को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गई हैं।

Rajasthan School Closed: जयपुर-कोटा में बढ़ाई गई छुट्टियां
- राजधानी जयपुर में शीतलहर और बढ़ती सर्दी को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने आदेश जारी किए हैं। इसके अनुसार, कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए 10 जनवरी तक अवकाश रहेगा। कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को 8 जनवरी तक छुट्टी दी गई है।
- बूंदी जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 6 और 7 जनवरी को बंद रहेंगे। कोटा में 3 से 6 वर्ष तक के आंगनबाड़ी बच्चों के लिए 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। 1 से 12वीं क्लास तक के लिए स्कूल समय में बदलाव किया गया है। 6 से 8 जनवरी तक स्कूल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे।
- दौसा जिले में 6 और 7 जनवरी को कक्षा 8 तक के स्कूल बंद रहेंगे। प्रतापगढ़ में 6 से 8 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश रहेगा। झालावाड़ में 10 जनवरी तक छुट्टी घोषित की गई है।
- अजमेर में कक्षा 5 तक के स्कूल 7 जनवरी तक बंद रहेंगे और कक्षा 6 से 12 तक के लिए स्कूल समय सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक तय किया गया है। डूंगरपुर में कक्षा 5 तक के स्कूल 8 जनवरी तक बंद रहेंगे।
Rajasthan School Closed: ऑनलाइन क्लास लेने की सुविधा
जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के बाद स्कूल बोर्ड कक्षाओं के लिए ऑनलाइन क्लास ले सकते हैं। हालांकि, अभिभावकों से अपील की गई है कि जिला प्रशासन की ओर से जारी होने वाली सूचना पर नजर रखें। इसके अलावा, स्कूलों के वॉट्सऐप ग्रुप और आधिकारिक ऐप लेटेस्ट अपडेट के लिए देखते रहें। फिलहाल बच्चों को कड़ाके की ठंड में स्कूल जाने से राहत जरूर मिल गई है।












Click it and Unblock the Notifications