By polls : Sardarshahar में भंवरलाल शर्मा के बेटे Anil Kumar Sharma बने MLA, 26852 वोटों से जीते

राजस्‍थान में अशोक गहलोत सरकार बनने के बाद बीते चार साल में नौ सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, जिनमें से सात जगहों पर उपचुनाव काग्रेस ने जीते हैं।

who is sardarshahar new MLA anil kumar sharma

sardarshahar By Election 2022 Results (सरदारशरह विधानसभा उपचुनाव परिणाम) : पूर्व विधायक मास्‍टर भंवरलाल शर्मा के निधन से खाली हुई सीट सरदारशहर पर हुए उपचुनाव के नतीजे 8 दिसम्‍बर 2022 को घोषित किए गए। सरदारशहर में कांग्रेस ने बाजी मारी है। यहां पर भाजपा की हार हुई है और आरएलपी ने भी जबरदस्‍त टक्‍कर दी है। मतगणना के शुरुआत रुझानों में तो आरएलपी ने भाजपा को तीसरे नंबर पर धकेल दिया था।

 सरदारशहर के नए विधायक अनिल कुमार शर्मा बने

सरदारशहर के नए विधायक अनिल कुमार शर्मा बने

सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना में शुरुआत से ही कांग्रेस ने बढ़त बनाए रखी, जो अंत तक जारी रही। सरदारशहर के नए विधायक अनिल कुमार शर्मा बने हैं। अनिल कुमार शर्मा दिवंगत दिग्‍गज कांग्रेस नेता व सात बार के विधायक मास्‍टर भंवर लाल शर्मा के बेटे हैं।

 सरदारशहर उपचुनाव 2022 Result

सरदारशहर उपचुनाव 2022 Result

सरदारशहर उपचुनाव 2022 में कांग्रेस के अनिल कुमार शर्मा 91357 मत हासिल हुए हैं। भाजपा के अशोक कुमार पिंचा को 64505 वोट मिले। तीसरे स्‍थान पर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की पार्टी राष्‍ट्रीय लोकतांत्रिक (RLP) प्रत्‍याशी लालचंद मूंड रहे। आरएलपी के मूंड ने 46753 मत हासिल किए हैं।

सरदारशहर सीट पर कांग्रेस ने अपना कब्‍जा बरकरार रखा

राजस्‍थान के चूरू जिले में सरदारशहर सीट पर कांग्रेस ने अपना कब्‍जा बरकरार रखा है। यहां पर भाजपा कमल नहीं खिला सकी। जबकि सरदारशहर से पहली बार चुनाव लड़ने वाली आरएलपी भाजपा-कांग्रेस के लिए राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में चूरू जिले की अन्‍य सीटों पर भी चुनौती बन सकती है।

अनिल कुमार शर्मा ने भाजपा के अशोक पिंचा को 26852 वोटों से हराया

अनिल कुमार शर्मा ने भाजपा के अशोक पिंचा को 26852 वोटों से हराया

बता दें कि मास्‍टर भंवरलाल शर्मा के निधन के बाद कांग्रेस ने सहानुभूति वोट के भरोसे जीत हासिल करने के लिए शर्मा के बेटे अनिल शर्मा को मैदान में उतारा। जबकि भाजपा ने पूर्व विधायक अशोक पिंचा पर दांव खेला। राजस्‍थान में अशोक गहलोत सरकार बनने के बाद बीते चार साल नौ सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, जिनमें से सात जगहों पर उपचुनाव काग्रेस ने जीते हैं। सरदारशहर सीट के उपचुनाव में अनिल कुमार शर्मा ने भाजपा के अशोक पिंचा को 26852 वोटों से हराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+