Rajasthan Result: मामला फंसा तो BJP का साथ देगी ये पार्टी! नतीजों से पहले हनुमान बेनीवाल के संपर्क में भाजपा?

Rajasthan election result 2023: राजस्थान की 200 में से 199 विधानसभा सीटों के लिए आज (03 दिसंबर) वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। ताजा रुझानों में कांग्रेस बनाम भाजपा की जोरदार टक्कर दिख रही है। इसी बीच नतीजों से पहले राजस्थान बड़ा अपडेट सामने आया है। टीवी सूत्रों के मुताबिक राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ( RLP) साथ आ सकती है।

नतीजों से पहले भाजपा के शीर्ष नेताओं ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) चीफ हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) से संपर्क किया है। जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर भाजपा राजस्थान में जीतती है तो आरएलपी उनके साथ सरकार में हो सकती है।

Hanuman Beniwal

हनुमान बेनीवाल इससे पहले एनडीए का ही हिस्सा थे। 2020 में किसान आंदोलन के वक्त वह एनडीए से अलग हो गए थे। बीते चुनाव में आरएलपी ने सिर्फ तीन सीटें जीती थीं। हालांकि एग्जिल पोल में भी आरएलपी के लिए कुछ ज्यादा सीटों का अनुमान नहीं दिखाया गया है।

रातभर चली वसुंधरा गुट की बैठक

बता दें कि रिजल्ट से पहले वाली रात यानी 02 दिसंबर को पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की नेता वसुंधरा राजे के घर देर रात तक मीटिंग हुई है। ये मीटिंग तड़के 3 बजे खत्म हुई है। बैठक में वसुंधरा गुट के नेताओं ने हिस्सा लिया था।

वहीं दूसरी ओर बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने भी साफ कर दिया है कि उनका समर्थन सरकार बनाने वाली पार्टी के साथ होगा।

कांग्रेस वॉर रूम की बैठक के बाद अशोक गहलोत का दावा, बहुमत से जीतेंगे हम

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने से एक दिन पहले शनिवार को जयपुर में कांग्रेस वॉर रूम में अपने साथी पार्टी नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी जीतेगी और स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+