राजस्थान: ना हो पानी की किल्लत इसलिए होगा 50 हैक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में पौधारोपण
जयपुर, 07 जून। राजस्थान सरकार लगातार भूमिगत जल बढ़ाने को लेकर काम कर रही है और इसी कारण अब वन विभाग 50 हैक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में पौधारोपण करने जा रहा है जिसके जरिए मानसून सीजन में भूमिगत पानी को रोका जा सकेगा। वन विभाग ने कहा है कि हमने जो प्रोजेक्ट बनाया है उसके जरिए हम इस बार 350 करोड़ लीटर बारिश के पानी की बचत कर पाएंगे। उनके मुताबिक पौधारोपण के लिए निर्धारित स्थान पर खुदाई भी हो गई है और वहां पर पौधारोपण का काम शुरू भी कर दिया गया है।

पौधारोपण के लिए जोधपुर, उदयपुर, कोटा, सवाईमाधोपुर और जयपुर को चिन्हित किया गया है। गौरतलब है कि राज्य में जल की पूर्ति को बनाए रखने के लिए सरकार की ओर से लगातार काम किया जा रहा है। इसी में से एक है जल शक्ति अभियान, जिसके तहत जल संचयन और जलाशयों को सुरक्षित करने की बात है। आपको बता दें कि इस योजना के तहत लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
जल ही जीवन हैं, ना करें फालतू बर्बाद
हर किसी को ये बात समझनी बहुत जरूरी है कि जल ही जीवन है और इसे फालतू में बर्बाद नहीं करना चाहिए और इसके लिए हर किसी को निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
- ब्रश करते वक्त, मेबर्तन धोते वक्त या दाढ़ी बनाते समय नल को खुला ना छोड़े, जब जरूरत हो तो कभी खोलें।
- नहाते या कार धोते वक्त शॉवर या पाइप का प्रयोग ना करें बल्कि उसकी जगह बाल्टी और मग का इस्तेमाल करें।
- मशीन में रोज कपड़े ना धोएं।
- अगर घर का कोई नल लीक कर रहा है तो तुरंत बनवाएं और पानी की बर्बादी बचाएं।
- पौधे जरूर लगाएं।












Click it and Unblock the Notifications